केजरीवाल के फर्जी अकाउंट ने मोदी से बचने के लिए Ola से मांगी मदद, मिला शानदार जवाब
फर्जी अकाउंट ने केजरीवाल का मजाक बनाने के लिए Ola, Flipkart, Airtel, Spicejet जैसी बड़ी कंपनियों को टैग करके उनसे तरह-तरह की बात कही।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में यू-ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया। इसमें केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे इतने परेशान हो गए हैं कि उनकी हत्या तक करवा सकते हैं। केजरीवाल ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी फैलाया। केजरीवाल ने कहा था, ‘आने वाले दिनों में जुल्म और बढ़ने वाला है। वे लोग हमें मार सकते हैं। मुझे भी मारा जा सकता है।’ इस वीडियो के लिए केजरीवाल का काफी मजाक भी उड़ा था। केजरीवाल का मजाक उड़ाने वालों में उनके नाम से बना फर्जी अकाउंट भी था। फर्जी अकाउंट ने केजरीवाल का मजाक बनाने के लिए Ola, Flipkart, Airtel, Spicejet जैसी बड़ी कंपनियों को टैग करके उनसे तरह-तरह की बात कही। इस पैरोडी अकाउंट को चला रहे शख्स ने सभी से अलग-अलग अंदाज में मदद मांगी। इसमें से कई कंपनियों ने तो अकाउंट को रिप्लाई भी किया, और रिप्लाई भी ऐसा कि ना हंसने वाले को भी देखकर हंसी आ ही जाए।
किसको क्या लिखा: फर्जी अकाउंट ने Ola को लिखा, ‘ओला कैब्स, मोदी जी मुझे मारने के लिए तुमसे गाड़ी मांगेगे। देना मत’ इसपर ओला ने भी मस्ती भरे अंदाज में ट्वीट किया, ‘लगता है उनका सफर बिल्कुल अभी खत्म हुआ है। अब खुद देख लेना। कैब चाहिए क्या?’ फर्जी अकाउंट यहीं नहीं रुका। उसने एयरटेल को बोला, ‘एयरटेल बस इतना कहना था कि मोदी को लैंडलाइन मत बेचना। तार से मेरा मर्डर कर सकता है।’ स्पाइसजेट को फर्जी केजरीवाल ने लिखा, ‘मोदी 9/11 जैसा हमला कर सकते हैं। उसे प्लेन मत देना।’ स्नैपडील को फर्जी केजरीवाल ने मैसेज किया, ‘अच्छा सुनो, मोदी को दस्ताने मत बेचना।’
देखिए सारे ट्वीट-
Hello @Olacabs I need help
— Arvind Kejriwal (@TrollKejri) July 28, 2016
@TrollKejri Yes, How can we help?
— Ola (@Olacabs) July 28, 2016
@TrollKejri Looks like his trip has just ended. You're on your own, buddy!
*Cab chahiye kya?* pic.twitter.com/770Teny4JL— Ola (@Olacabs) July 28, 2016
. @Airtel_Presence bas itna kehna tha Modi ko landline mat bechna . Wire se mera murder kar sakta hai pic.twitter.com/M5rtYm626A
— Arvind Kejriwal (@TrollKejri) July 28, 2016
. @flyspicejet Modi is planning 9/11 type attack on me, usse plane mat dena
— Arvind Kejriwal (@TrollKejri) July 28, 2016
. @Snapdeal_Help acha sunno. Modi ko ye gloves mat bhechna pic.twitter.com/2OuTJGpJoo
— Arvind Kejriwal (@TrollKejri) July 29, 2016
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App