कर्नाटक के मांड्या जिले में एक बुजुर्ग महिला जो कि भीख मांगकर गुजारा करती थी, उसकी मौत के बाद उसके किराए के घर से 30 रुपये कैश मिलने से लोग हैरान हैं। यह चौंकाने वाला मामला मांड्या जिले के गुथालू इलाके से सामने आया है। महिला की पहचान हूर उन्नीसा के रूप में हुई है। इस खबर ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जिस महिला के घर में 30 लाख कैश थे वह पेट भरने के लिए भीख मांगती थी। ऐसे पैसे का क्या फायदा, कि जिंदगी उसे जिंदगी इस हाल में बितानी पड़ी।
लोगों का कहना है कि जीते जी हम सब कितना कुछ सोचते हैं, मगर सच्चाई यह कि हम सब यहीं छोड़ जाते हैं औऱ ऐसा ही कुछ इस महिला के साथ हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, चलिए इस घटना के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला लंबे समय से भीख मांगकर गुजारा करती थी और लंबे समय से अकेली ही रहती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हूर उन्नीसा पहले अपनी बहन के साथ रहती थी, लेकिन दो साल पहले उसकी बहन की मौत हो गई थी। उसके बाद से ही वह अकेले रहती थी और भीख मांगकर गुजारा करती थी।
रविवार (23 अगस्त) को उन्नीसा की भी लंबे समय से बीमार रहने के बाद उसकी मौत हो गई। जब स्थानीय लोग बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे तो वहां उन्हें भारी मात्रा में नकदी से भरे बैग मिले। यह मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।
नोटों से भरे 20 बैग मिले
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला के घर से 30 से अधिक बैग मिले हैं, जिसमें से 8-9 लाख रुपये के नोटों की गिनती हो चुकी है जबकि 20 अन्य बैगों के नोट गिने जाने बाकी थे। घर से मिली अभी रकम की आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है, लेकिन लोगों का अनुमान है कि घर से मिलने वाली कुल राशि 30 लाख रुपये के करीब हो सकती है।
कहां से आया यह पैसा?
एक भिखारी के घर से 30 लाख रुपये मिलने की घटना ने सभी को चौंका दिया है। दूर-दूर तक इस खबर को लेकर यही चर्चा है कि एक भीख मांगने वाली महिला के पास आखिर इतना पैसा कहां से आया? हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने यह पैसा किस तरह बचाया था और इतनी बड़ी रकम घर में रखने की वजह क्या थी।
क्या होगा इस पैसे का?
जिन लोगों को यह पता चला है कि भीख मांगने वाली महिला के घर से 30 लाख रुपये (अनुमानित राशि) मिले हैं वह यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर इस पैसे का अब क्या होगा? रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने नकदी को सुरक्षित रखने के लिए उसे गुथालू की मस्जिद की कस्टडी में सौंप दिया है।
समुदाय के नेताओं ने हूर उन्नीसा के रिश्तेदारों को भी घटना की जानकारी दी है। उनके आने के बाद बाकी बैग खोले जाएंगे और उनमें मौजूद नकदी की गिनती पूरी की जाएगी। वहीं अभी इस रकम के अंतिम दावे को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। यह पैसा किसे मिलेगा और कहां जाएगा यह तय नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़ें- पापा, नौकरी चली गई… दुखी बेटे ने किया फोन, पिता का दिल छू लेने वाला जवाब हुआ Viral; लोगों ने कहा – ‘किंग मेंटालिटी’
पिता का होना किसी खजाने से कम नहीं… ये लाइनें शायद आपने भी पढ़ी होंगी। इस लाइन का मतलब हम सभी बहुत अच्छे से समझ सकते हैं। एक बेटे की नौकरी चली गई इसके बाद उसने दुखी मन से अपने पिता को फोन किया और कहा कि पापा जॉब चली गई। इसके बाद पिता न घबराए न दुखी हुए उन्होंने अपने बेटे को एक ही लाइन में ऐसे हौसला बढ़ाया कि उनका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
