सावन का महीना चल रहा है और हर तरफ कांवड़ यात्रा का जोर है। 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के मौके पर देशभर में शिवजी को जल चढ़ाया जाएगा। कांवड़ यात्रा का यह समय लगभग पूरे सावन रहेगा और इस दौरान सोशल मीडिया पर कांवड़ यात्रा से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो भी सामने आते हैं।
इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक नंदी रूप में अपनी बाइक पर सवार होकर बनारस जल लेने के लिए निकला है। वायरल वीडियो में एक युवक के साथ बाइक पर पीछे एक लड़की बैठी है जो उसकी वाइफ है, यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
3 साल से नंदी वाहन से जाता है युवक
जानकारी के मुताबिक, यह युवक बरेली से बनारस के लिए निकला है और रास्ते में जो भी इस युवक को और इसकी बाइक को देखता है वहीं उसे अपने कैमरे में कैद करने लगता है। नंदी वाहन का यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लखनऊ में इस युवक से एक मीडियाकर्मी ने बातचीत भी की जिसमें उसने बताया कि वह 3 साल से ऐसे ही गंगाजल लेने के लिए जाता है। इस बातचीत की सबसे खास बात जो है वो ये कि यह युवक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बहुत बड़ा फैन है।
3 दिन और 15 हजार में तैयार होता है नंदी वाहन
युवक ने बताया है कि वह पिछले साल ऐसे ही नंदी का वाहन बनाकर पिछले साल हरिद्वार गया था, लेकिन इस साल भोले बाबा की कृपा से उसने बनारस जाने की योजना बनाई। अपनी नंदी वाहन के बारे में बताते हुए युवक ने बताया है कि इस वाहन को बनाने में तीन दिन का समय लगता है और करीब 15 हजार रुपये का खर्चा आ जाता है। युवक ने यह भी कहा कि यूपी में अभी की जो सरकार है उसके राज में कांवड़िये बहुत खुश हैं और राहत की सांस लेते हैं। पहले की सरकारें तो कावड़ियों पर रोक लगाती थी।
वीडियो को 17 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी देखने लायक है। इंस्टाग्राम पर unseenbarish नाम के यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो 9 अगस्त को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया और 24 घंटे के अंदर इस वीडियो को 17 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो 3 लाख के करीब लोगों ने लाइक किया है।
यह भी पढ़ें- मरे हुए बच्चे को सीने से लगाए 6 दिन तक तैरती रही मां डॉल्फिन, झुंड ने नहीं छोड़ा साथ; वीडियो देख रो पड़े लोग
फ्रैगल अपने दो हफ्ते के मरे हुए बच्चे को 6 दिन तक हिंद महासागर में अपने साथ लेकर तैरती देखी गई। एक पल के लिए भी उसने अपने बच्चे को छोड़ा नहीं। इसके पहले भी डॉल्फिन फ्रैगल के साथ बहुत बुरा हो चुका है वह इस दर्द को पहले भी महसूस कर चुकी है, वह इसी तकलीफ से पहले भी टूट चुकी है। रिसर्चर्स के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं है फ्रैगल इससे पहले भी अपने 4 बच्चे खो चुकी है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
