यूपी के कन्नौज जिले से अजीबो गरीब खबर सामने आई है, यहां के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद निलंबित कर दिया गया है। मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने बताया कि सौरिख ब्लॉक के बहेड़ी गांव स्थित कंपोजिट प्राइमरी स्कूल में तैनात दोनों सहायक शिक्षकों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

वीडियो हुआ वायरल

उन्होंने आगे बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए और जांच की जिम्मेदारी सौरिख के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक को सौंपी गई। बीएसए के अनुसार, जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो में कथित तौर पर शिक्षकों के अपेक्षित आचरण के विपरीत व्यवहार दिखाई देता है।

दोनों शिक्षक हुए निलंबित

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस तरह की गतिविधियों का विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। रिपोर्ट में दोनों शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संस्तुति के आधार पर मंगलवार रात दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान एक शिक्षक को गुगरापुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) तथा दूसरे को तालग्राम के बीआरसी से संबद्ध किया गया है। कुमार ने कहा कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, कथित वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर आया। शिक्षा विभाग जांच के तहत इसकी प्रामाणिकता का सत्यापन कर रहा है।

यह भी पढ़ें- कश्मीर से दिल्ली आ रही हैं IPS तनुश्री, ट्रांसफर को लेकर चर्चा तेज

IPS तनुश्री का नाम सबसे ज्यादा 18 मई 2020 को हुए एक आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान चर्चा में आया। और अधिक पढ़ें-