कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान तिरंगा लेकर चल रहे यात्रियों के साथ चलते दिखाई दे रहे हैं और “मेरा रंग दे बसंती चोला” गा रहे हैं। कन्हैया कुमार ने इस वीडियो को 30 जनवरी को शेयर किया था, जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 177k लोगों ने देखा है। कन्हैया कुमार के इस वीडियो पर कश्मीरी पंडित और फिल्ममेकर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने तंज कसा है।
कन्हैया कुमार पर कसा तंज
कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar, Congress) का यह वीडियो कश्मीर का है, जब वहां तिरंगा यात्रा चल रही थी। वीडियो शेयर कर कन्हैया कुमार ने लिखा है कि “मेरा रंग दे बसंती चोला।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्ममेकर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने लिखा है कि “भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह इंशा अल्लाह“ के नारे लगाने वाला आज तिरंगा हाथ में लेकर “मेरा रंग दे बसंती चोला“ गा रहा है। इसी को परिवर्तन कहते हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
@TanRajX1 यूजर ने लिखा कि शायद यही भारत जोड़ो यात्रा का मकसद था और कामयाब हो गया। ह्रदय परिवर्तन हो गया। @ParmarthSuman यूजर ने लिखा कि इसे ही ‘मोदी हैं तो मुमकिन है’ कहते हैं। @Balakri06927501 यूजर ने लिखा कि मोदी ने इन्हें भी तिरंगे से प्यार सिखा दिया है। एक यूजर ने लिखा कि अगर इसने ये कहा था तो आपके अमित शाह और मोदीजी क्या कर रहे हैं? इसको जेल में क्यों नहीं डाला? @SatyajitHelode यूजर ने लिखा ऐसे तो आपको मोदी जी का इस्तीफ़ा मांगना चाहिए कि इतना होने के बावजूद भी वो कुछ नहीं कर पाए।
@KamleshBansal6 यूजर ने लिखा कि देश के टुकड़े करने वाले रंग दे बसंती गा रहे हैं वो भी श्रीनगर में, और क्या चाहिए? @BharatKhatana_ यूजर ने लिखा कि आज जितना आराम से लाल चौक पर तिरंगा लेकर गाना गाते यात्रा निकाल पा रहे हो, ये सिर्फ मोदी सरकार के कारण ही संभव हो पाया है और देश तोड़ने वाले देशभक्ति गीत गा रहे हैं। ये देश की जनता की जीत है। एक यूजर ने लिखा टुकड़े-टुकड़े गैंग को अब बसंती चोला चाहिए, वाकई मेरा देश बदल रहा है।
बता दें कि 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे लाल चौक पर प्रियंका गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि देश से किया वादा पूरा कर दिया है। राहुल गांधी ने लिखा, “”लाल चौक पर तिरंगा लहराकर भारत से किया वादा आज पूरा हुआ। नफ़रत हारेगी, मोहब्बत हमेशा जीतेगी, भारत में उम्मीदों का नया सवेरा होगा।”