अपराधियों को दंड देना ही धर्म है… महाभारत के इस वचन का जिक्र करते हुए जज अरविंद कुमार मिश्रा ने साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा सुनाई। ब्लू ड्रम हत्याकांड मामले ने देशभर में चर्चा बटोरी थी, और देश भर में सनसनी मचा दी थी। मर्चेंट नेवी में काम करने वाले सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने की थी।
साहिल और मुस्कान हत्या करने के बाद दोनों इतने पर ही नहीं रुके, बल्कि सौरभ के शव के 15 टुकड़े कर उसे एक नीले रंग के ड्रम में भर दिया था। इसीलिए ये हत्याकांड पूरे देश में ब्लू ड्रम हत्याकांड के नाम से चर्चित हुआ। इस मामले में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला दोनों को फांसी की सजा सुनाई है। सजा सुनाने के बाद जज ने पेन क्यों फेंक दिया, आइए जानते हैं और कोर्ट में क्या हुआ?
जज अरविंद कुमार मिश्रा ने दिया महाभारत का उदाहरण
वकील कृष्ण कुमार दुबे ने बताया कि साहिल और मुस्कान दोनों पर धारा 302 के तहत 50 हजार रुपये जुर्माना और धारा 238 ए के तहत 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जज अरविंद कुमार मिश्रा ने सजा सुनाते हुए महाभारत का भी उदाहरण दिया, “अपराधियों को दंड देना ही धर्म है। सजा सुनाते वक्त साहिल और मुस्कान दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद दोनों रोने लगे।
साहिल-मुस्कान को हुई फांसी की सजा
वकील कृष्ण कुमार दुबे ने कहा कि इन दोनों को किसी ने भी हत्या करते हुए नहीं देखा है। साथ ही इन दोनों के बच्चे हैं, इसका विचार कोर्ट को करना चाहिए, ऐसा बचाव इन दोनों के वकीलों ने किया लेकिन हमने इस मामले के सभी पुख्ता सबूत दिए। उसके बाद सभी चीजों का जायजा लेकर जज ने इन दोनों को फांसी की सजा सुनाई।
जज ने अरविंद कुमार ने कहा ने आगे कहा कि एक शख्स की हत्या करके उसके टुकड़े करके ड्रम में भर दिया गया। इसका मतलब ये पहले से सोची-समझी साजिश थी, इसलिए इन दोनों पर दया दिखाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। इन दोनों को फांसी की सजा सुनाई गई है, लेकिन एक और महत्वपूर्ण बात ये है कि किसी महिला को ऐसे मामले में पहली बार फांसी की सजा सुनाई गई है। ये सजा सुनाने के बाद जज ने अपना पेन फेंक दिया।
सजा सुनाने के बाद जज अरविंद कुमार ने पेन क्यों फेंका?
साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी दोनों को सौरभ राजपूत हत्याकांड में फांसी की सजा सुनाने के बाद जज अरविंद कुमार मिश्रा ने जिस पेन से ये फैसला लिखा था और उस पर दस्तखत किए थे, वो पेन फेंक दिया। जब आरोपी को फांसी की सजा दी जाती है तो उसके बाद पेन की निब तोड़ने की परंपरा है या पेन को नष्ट करने की न्यायिक परंपरा है।
इस परंपरा का अर्थ है कि जो फैसला दिया गया है उससे अपना संबंध तोड़ने के प्रतीक के तौर पर ये किया जाता है। फैसला देने के बाद अब उसके आगे जो भी परिणाम होते हैं उससे खुद को अलग रखने के लिए जज ऐसा करते हैं। इसी परंपरा का पालन करते हुए जज ने ये पेन फेंक दिया।
यह भी पढ़ें- मेरी बेटियों का ख्याल रखना… नीला ड्रम केस में फांसी की सजा सुनाए जाने पर रोने लगी मुस्कान, साहिल की भी आंखें हुईं नम
मेरठ में चर्चित सौरभ राजपूत की हत्या और ‘नीला ड्रम’ केस मामले में फांसी की सजा सुनाए जाने पर मुस्कान रोने लगी और उसके प्रेमी साहिल की भी आंखें नम हो गईं। फैसला सुनने के बाद मुस्कान मायूस हो गई और रोने लगी। उसने कोर्ट से अपनी दोनों बेटियों का ख्याल रखने की गुहार लगाई। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
