अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की करारी हार हुई है। अमेरिका के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स ने बहुमत हासिल कर लिया है और रिपब्लिकन्स को हार मिली है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नतीजे के बीच ही एक एंकर ने राष्ट्रपति ट्रंप को फोन लगा दिया और उन्होंने रिसीव भी किया।
अमेरिका के POLITICO न्यूज चैनल पर लाइव नतीजे आ रहे थे। इसी दौरान होस्ट ने शो पर मौजूद लोगों से कहा कि क्यों न हम राष्ट्रपति ट्रंप को फोन लगाए? इसके बाद उन्होंने सीधे प्रेसिडेंट हाउस में फोन लगाया और फोन ट्रंप के सहयोगी ने रिसीव किया। इसके बाद फोन ट्रंप को दिया गया। फिर पत्रकार ने सवाल पूछा कि जो नतीजे आ रहे हैं, इसकी क्या वजह है? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा था। अगर चुनाव में मैं होता तो बड़ी जीत मिलती।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस बातचीत का क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शेखर दत्त नाम के ट्विटर यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “उसने शो में सीधे राष्ट्रपति को फोन कर दिया। मैं तो अपने विधायक को भी इस तरह फोन करने की कल्पना भी नहीं कर सकता।”
यूजर्स ने क्या कहा?
एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप प्रेसिडेंट ट्रंप के बारे में जो चाहें कह सकते हैं, वह इतिहास में अकेले ऐसे प्रेसिडेंट हैं जो कॉल लेते हैं और उन लोगों के सवालों का जवाब देते हैं जो उनसे नफ़रत करते हैं। क्या आप सोच सकते हैं कि बाइडेन कॉल लेते हैं और किसी भी ज़रूरी बात पर बात कर पाते हैं। इसका क्रेडिट तो बनता है।”
विजय नाम के X यूजर ने लिखा, “पत्रकार की सोच कितनी साफ़ थी। उसने एक के बाद एक सवाल पूछे और प्रेसिडेंट से वह सब कुछ ले लिया जो वह चाहती थी। जर्नलिस्ट को शाबाशी।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “हर किसी को अपने रिप्रेजेंटेटिव से बात करने में सक्षम होना चाहिए। ये वो लोग हैं यह जो हमें रिप्रेजेंट कर रहे हैं और उन तक पहुंच और जवाबदेह दोनों होना चाहिए।”
यह भी पढ़ें- मिडटर्म चुनाव में जीते अब्दुल अल-सईद, ज्योत सिंह, कीशा लांस…, इन सभी ने ‘अमेरिकी इतिहास में पहली बार’ का बनाया रिकॉर्ड
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने दोनों सदन में बहुमत हासिल कर लिया है। सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेट को बहुमत मिलने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगा है। इस मिडटर्म चुनाव में कई अमेरिकी उम्मीदवारों अपनी जीत के साथ इतिहास रच दिया है। इन सभी उम्मीदवारों ने ‘अमेरिकी इतिहास में पहली बार’ का रिकॉर्ड बनाया है। पढ़ें पूरी खबर
