जानवरों से विशेष लगाव रखने वाले लोगों को अभी तक आपने उनके हर सुख-दुख को करीब से महसूस करते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कोई ऐसा एनिमल लवर देखा है जो जानवरों की सच में तकलीफ महसूस करने के लिए उनके जैसा जीवन जीने को तैयार हो जाए? शायद ही आपने ऐसे किसी इंसान के बारे में सुना होगा, लेकिन हम आपको ऐसे ही एक शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने जानवरों जैसा जीवन महसूस करने के लिए खुद को कुत्ते के गेटअप में बदल दिया और इसके लिए उस शख्स ने 220 करोड़ रुपये भी खर्च कर दिए।
जापान का करोड़पति है यह शख्स
ऐसे शख्स को हम सनकी से कम तो नहीं कहेंगे, लेकिन इससे ने ऐसा सिर्फ यह इसलिए किया ताकि वह जानवरों जैसा जीवन महसूस कर सके। यह जापान का एक करोड़पति शख्स है जिसने खुद को कुत्ता बनाने के लिए 220 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि उसने इसके लिए विशेष सर्जरी कराई है, लेकिन ऐसा नहीं है।
क्या है इस वीडियो की सच्चाई?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इस शख्स को एकदम कुत्ते के रूप में देखा जा सकता है। कुछ लोग इस वीडियो को AI जनरेटेड बता रहे हैं, लेकिन ऐसा भी नहीं है। यह वीडियो तो सही है, लेकिन इसका दावा कुछ और है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शख्स का नाम टोको है और इसने खुद को कुत्ते के रूप में तैयार करने के लिए एक खास तरह की ड्रेस तैयार करवाई जिसके लिए उसने 220 करोड़ रुपये का खर्चा कर दिया।
बचपन से था जानवर बनने का सपना
टोको को बचपन से ही जानवरों से खास लगाव था और उसका यह सपना था कि वह कुछ समय के लिए जानवरों जैसा जीवन महसूस करे। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए उसने जापान की एक कंपनी से संपर्क किया, जो फिल्मों, विज्ञापनों और मनोरंजन के लिए खास तरह की ड्रेस तैयार करती है। टोको ने खास कुत्ते की ड्रेस का ऑर्डर दिया और जब ड्रेस तैयार होकर आई और उसने पहनी तो ये वाकई चमत्कार सा लगा, टोको को देखकर कोई कह नहीं सकता कि वह इंसान है।
40 दिन में तैयार हुई कुत्ते की पोशाक
टोको के लिए तैयार की गई यह पोशाक सामान्य कॉस्ट्यूम से काफी अलग थी, इसे इस तरह बनाया गया था कि इंसानी शरीर आसानी से दिखाई न दे और पहनने वाला दूर से असली कुत्ता ही समझे। इस ड्रेस को तैयार करने में करीब 40 दिन का समय लगा। कंपनी ने कुत्ते के शरीर की बनावट, बालों और पैरों के आकार जैसी कई चीजों का ध्यान रखा। इसका नतीजा यह हुआ कि पोशाक पहनने के बाद टोको का रूप काफी हद तक असली बॉर्डर कॉली जैसा दिखाई देने लगा।
यह भी पढ़ें- मरे हुए बच्चे को सीने से लगाए 6 दिन तक तैरती रही मां डॉल्फिन, झुंड ने नहीं छोड़ा साथ; वीडियो देख रो पड़े लोग
फ्रैगल अपने दो हफ्ते के मरे हुए बच्चे को 6 दिन तक हिंद महासागर में अपने साथ लेकर तैरती देखी गई। एक पल के लिए भी उसने अपने बच्चे को छोड़ा नहीं। इसके पहले भी डॉल्फिन फ्रैगल के साथ बहुत बुरा हो चुका है वह इस दर्द को पहले भी महसूस कर चुकी है, वह इसी तकलीफ से पहले भी टूट चुकी है। रिसर्चर्स के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं है फ्रैगल इससे पहले भी अपने 4 बच्चे खो चुकी है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
