Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को पुलिस बस में ले जा रही थी, इसी बीच एक महिला वहां आई और ड्राइवर से चाबियां छीनकर भाग गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जा रही बस की चाबियां छीनकर गाड़ी को रोक दिया गया। कैमरे में कैद हुए इस वीडियो को देखकर कुछ लोग महिला के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ने इसके कानूनी पहलुओं पर सवाल उठाए हैं।
यह घटना नई दिल्ली में वोटर लिस्ट में बदलाव और चुनाव आयोग से जुड़ी मांगों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई। इन प्रदर्शनों के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया।
चाबियां लेकर भीड़ में गायब हो गई महिला
अफ़रा-तफ़री तब मची जब एक महिला प्रदर्शनकारी ने बस ड्राइवर से चाबियां छीन लीं, ड्राइवर हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर जाने की तैयारी कर रहा था। इसके बाद वह भीड़ में गायब हो गई, जबकि कुछ लोगों ने चाबियां वापस पाने के लिए उसका पीछा करने की कोशिश की।
वायरल हो रहे एक और वीडियो में बस ड्राइवर को उस महिला के बारे में बात करते हुए देखा गया जो बस की चाबियां लेकर भाग गई थी। पुलिस वालों को भी बस को धक्का देकर हटाते हुए देखा गया क्योंकि ड्राइवर चाबियों के बिना उसे चला नहीं सकता था।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस बीच, सोशल मीडिया यूज़र्स ने उस महिला के वीडियो पर अपनी राय रखी, जिसे एक्स पर लाखों बार देखा गया है। कई लोगों ने उसके इस कदम की तारीफ़ की कि उसने हिम्मत दिखाई और हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जा रही बस को आगे बढ़ने से रोका।
हालांकि, कुछ लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि क्या किसी गाड़ी की चाबियां लेना और उसे चलने से रोकना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है। इस वायरल चर्चा ने यूज़र्स के बीच यह बहस भी छेड़ दी है कि विरोध करने और पुलिस की गाड़ी को आगे बढ़ने से रोकने के बीच क्या फ़र्क है।
पुलिस ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिसमें दिल्ली पुलिस के लगभग 15 जवान घायल हो गए और करीब 110 लोगों को हिरासत में लिया गया। जब सुरक्षाकर्मी इलाके को खाली कराने की कोशिश कर रहे थे तो प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और हिरासत में लिए गए लोगों को ले जा रही बसों को रोक दिया।
यह भी पढ़ें- जब हवा में होंगे तो कौन बचाएगा? 174 यात्रियों के हीरो स्मित मच्छार ने एक साल पहले जो कहा अब क्यों हुआ वायरल- ‘नहीं बनना था पायलट’
Smit Machchhar Viral Video: फ्लाईदुबई फ्लाइट में बड़े हादसे को टालने के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आ गया है। लोग हर तरफ स्मित मच्छार के बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, लोग उन्हें हीरो बता रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साल पहले वे बोल रहे हैं कि कि जब आप हवा में होंगे तो आपको कौन बचाने आएगा। इस पॉडकास्ट में उन्होंने प्रशिक्षित क्रू की अहमियत के बारे में बात की थी। अब दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में जानलेवा कॉकपिट घटना के बाद एक बार से यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। और अधिक पढ़ने के लिए क्लिक करें…
