खुलेआम शादी के प्रपोजल पर जेल पहुंचा यह कपल, VIDEO हुआ था वायरल
लड़का लड़की से शादी के लिए पूछता है लड़की हां कह देती है, लड़का जेब से रिंग निकालकर लड़की को पहना देता है और इसके बाद लड़की को को गर्दन पर चूमती है और वहीं मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर हमें अक्सर कपल्स की नायाब वीडियो देखने के लिए मिल जाती है जिसमें वह एक दूसरे को अलग तरीके से प्रोपज कर रहे होते हैं प्यार का तरीका जता रहे होते हैं। ऐसा ही कुछ किया एक ईरानी कपल ने लेकिन उनको ऐसा काम करना महंगा पड़ गया। इन दोनों कपल को जेल जाना पड़ा। आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है…
मामला ईरान का है, मॉल में या फिर कह सेलिब्रेटिंग जगह पर प्रपोज करने का चलन तो है ही आजकल,ईरान में इस कपल ने भी अपने प्यार का इजहार पूरी दुनिया के सामने कर दिया लेकिन यह प्यार का इजहार कैसे किया वीडियो में आपको दिख जाएगा। लड़का लड़की मॉल में हैं और लड़का लड़की को प्रपोज करने के लिए जमीन पर फूल से दिल बनाता है और फिर उसमें अपनी गर्लफ्रेंड को खड़ाकर प्रपोज करता है। लड़का लड़की से शादी के लिए पूछता है लड़की हां कह देती है, लड़का जेब से रिंग निकालकर लड़की को पहना देता है और इसके बाद लड़की को को गर्दन पर चूमती है और वहीं मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं।
Man publicly proposes to woman at shopping mall in Arak, central #Iran
Both arrested for “marriage proposal in contradiction to islamic rituals… based on decadent Western culture,” then released on bail pic.twitter.com/eKdlNX9Bte— Sobhan Hassanvand (@Hassanvand) March 8, 2019
क्यों हुई गिरफ्तारी- सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ कपल को यह अंदाजा नहीं रहा होगा कि उन्हें प्रपोजल के लिए गिरफ्तारी कर लेगी। ईरान के अक्र शहर के डेप्यूटी पुलिस चीफ मोस्तफा नोरोजी का कहना है कि इन दोनों ने रिति-रिवाज का अपमान किया है। यहां की सभ्यता में ऐसे खुलेआम प्यार इजहार नहीं किया जाता है। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब ईरान में इस तरफ गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले माइदीह होजबरी को पॉप म्यूजिक पर डांस करने और वीडियो बनाने को लेकर गिरफ्तार किया गया था।