मध्य प्रदेश के इंदौर से अजीबो-गरीब खबर सामने आई है, यहां एक शख्स को चुनाव लड़ने के लिए पैसे चाहिए था तो उसने कथित तौर पर अपनी दोस्त के घर ही चोरी कर ली। शख्स ने महिला मित्र के घर से 1.10 करोड़ की चोरी कर वहां से भाग निकला।

पीटीआई के अनुसार, राजस्थान में सरपंच पद का चुनाव लड़ने के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर में अपनी महिला मित्र के घर से सोने का बिस्किट और दो लाख रुपये की नकदी समेत करीब 1.10 करोड़ रुपये का माल चुराने के आरोप में पुलिस ने 25 साल के शख्स को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इस खबर की सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है, घटना के बारे में पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी।

राजस्थान में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की बना रहा था योजना

मामले में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमन सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी की पहचान राजस्थान के जोधपुर जिले के निवासी गोपाल जाखड़ उर्फ गोपी (25) के रूप में हुई है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी राजस्थान में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की योजना बना रहा था और इसके लिए उसे पैसे की जरूरत थी।

IPS ऐश्वर्या सिंह कौन हैं, दिल्ली प्रोटेस्ट में भीड़ को चीरते पहुंची ‘लेडी सिंघम’ के दमदार अंदाज की चर्चा, बस रोक रही महिला को चुटकी में संभाला, VIRAL VIDEO देख बजेंगी तालियां

सोने का बिस्किट, चेन, दो लाख नकद और महंगा फोन चुराया

राठौर ने आगे यह भी बताया, “आरोपी ने 10 अगस्त से 13 सितंबर के बीच इंदौर में अपनी एक महिला मित्र के घर की अलमारी से सोने का 630 ग्राम वजनी बिस्किट, 40 ग्राम की सोने की चेन, दो लाख रुपये नकद और एक महंगा फोन चुरा लिया।” उन्होंने आगे बताया कि चोरी के बाद आरोपी फरार हो गया और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने जाखड़ के कब्जे से चोरी का करीब 1.10 करोड़ रुपये मूल्य का माल बरामद किया है और आगे की जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश के इटावा में बच्चे के सिर पर तबला बजाता रहा शिक्षक, हंसता रहा- VIRAL VIDEO के पीछे क्या है कहानी

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…