किस्मत का खेल भी कितना निराला है, इसका एक उदाहरण नीदरलैंड में देखने को मिला है जहां बचपन की दो दोस्तों को 30 साल बाद पता चला कि वह दोनों तो सगी बहनें हैं और इस राज पर से पर्दा डीएनए टेस्ट के बाद खुला। यह मामला जितना ही हैरान करने वाला है उतना ही इन दोनों बहनों के लिए भावुक कर देने वाला है। अक्सर इस तरह की कहानी फिल्मों में देखने को मिलती है, लेकिन यह रियल लाइफ स्टोरी है।
भारत के अनाथालयों से लिया गया था गोद
दरअसल, मीना और मीनल नाम की दो लड़कियां नीदरलैंड में बचपन से ही बहुत पक्की वाली दोस्ती थीं। इन दोनों को नीदरलैंड के ही दो अलग-अलग परिवारों ने भारत में अलग-अलग अनाथालयों से गोद लिया था। नीदरलैंड में दोनों की परवरिश भी थोड़ी ही दूरी पर अलग-अलग घरों में हुई, लेकिन दोनों लड़कियां होश संभालने के बाद दोस्त बन गईं और 30 साल के बाद पता चला कि वह दोनों तो सही बहनें हैं। इस खबर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है।
1996 में हुई थीं पहली मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात 1996 में गोद लिए गए बच्चों की एक बैठक के दौरान हुई थी। उन्हें एक-दूसरे से अजीब सा अपनापन महसूस हुआ। दोस्त भी कहते थे कि दोनों का चेहरा काफी मिलता-जुलता है। वे मजाक में एक-दूसरे को “सिस” (बहन) कहकर बुलाती थीं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह एक दिन सच साबित होगा।
DNA टेस्ट से खुला राज
अप्रैल 2026 में 44 साल की मीनल ने MyHeritage का DNA टेस्ट कराया। रिपोर्ट आने पर उनके फोन पर एक नोटिफिकेशन आया, जिसमें लिखा था: “Meena: Sister” पहले उन्हें यकीन नहीं हुआ। बाद में जब उन्होंने सोशल मीडिया पर मीना की तस्वीरें देखीं, तो उन्हें समझ आया कि यह वही लड़की है जिससे वे किशोरावस्था में मिली थीं।
फिर हुआ भावुक मिलन
DNA टेस्ट के बाद यह कंफर्म हो गया कि दोनों सगी बहनें हैं, इस टेस्ट से पहले दोनों की मुलाकात और टेस्ट के बाद की मुलाकात में बहुत अंतर था। दोनों का भावुक मिलन हुआ और दोनों ने फिर साथ में एक सेल्फी भी ली। इस मिलने पर 43 साल की मीना ने कहा, “सालों से ऐसा लगता था कि मेरे दिल में एक खालीपन है। अब लगता है जैसे जिंदगी की खोई हुई पहेली पूरी हो गई।” वहीं मीनल ने कहा, “हम बहन बनने से पहले दोस्त थीं। हम हमेशा बहनें थीं, बस हमें इसका पता नहीं था।”
अब हर दिन करती हैं बातें
आज मीनल फ्रांस में अपने परिवार के साथ रहती हैं, जबकि मीना नीदरलैंड्स में हैं। दोनों अब हर दिन घंटों फोन और मैसेज पर बात करती हैं और अलग बिताए 30 साल की दूरी को भरने की कोशिश कर रही हैं।
बेंगलुरु 5 स्टार होटल में बेटियों के साथ ठहरा पिता, अगले दिन मृत पाईं गईं बच्चियां; हाथ से लिखे नोट में कहानी आई सामने
बेंगलुरु से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां एक पिता अपनी दो बेटियों के साथ 5 सितारा होटल में गए और अगले दिन दोनों बच्चियों की लाश बरामद हुई। वहीं शख्स भी फर्श पर बेहोश अवस्था में मिले, कमरे में हाथ से लिखा एक नोट बरामाद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, शुरुआती जानकारी के अनुसार हम आपको पूरी घटना के बारे में बता रहे हैं। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
