महाराष्ट्र के हिंगोली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक इंडियन ऑयल के अधिकारी की कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इंडियन ऑयल के अधिकारी पेट्रोल पंप को सील करने गए थे। वहां पंप पर विवाद इतना बढ़ गया कि पंप ऑपरेटर के बेटे ने कथित तौर पर अधिकारी की हत्या कर दी।
इंडियन ऑयल के सेल्स मैनेजर महेश शेल्के को पेट्रोल पंप ऑपरेटर के बेटे ने तीखी बहस के बाद सात बार चाकू मारा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
किस बात को लेकर हुआ विवाद?
पुलिस ने बताया है कि शेल्के और उनकी टीम मंगलवार शाम को चोंधी में इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप को सील करने पहुंची थी, जो टेक्निकल दिक्कतों की वजह से तीन महीने से बंद था। पेट्रोल पंप ऑपरेटर साहेबराव पांडववीर के परिवार ने काम फिर से शुरू करने के लिए एक महीने का समय मांगा, लेकिन अधिकारियों ने मना कर दिया। इसी को लेकर तीखी बहसबाजी हो गई जिसके बाद साहेबराव पांडववीर के बेटे उमेश पांडववीर ने शेल्के पर चाकू से हमला कर दिया।
अस्पताल से कुछ मिनट पहले ट्रैफिक जाम में फंसी गर्भवती महिला, ऑटो-रिक्शा में ही बच्चे को दिया जन्म
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से हो गए फरार
इस घटना में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। खबर लिखे जाने तक कुरुंडा पुलिस स्टेशन के अधिकारी आरोपियों की तलाश ही कर रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, यह घटना CCTV में कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी कार में वहां से फरार हो गए।
घटना को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने जताया दुख
इस घटना को लेकर इंडियन ऑयल के कई बड़े अधिकारियों और खुद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपनी संवेदना प्रकट की है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा है,”महाराष्ट्र में इंडियन ऑयल के मैनेजर (रिटेल सेल्स) महेश शेल्के की मौत की दुखद घटना से बहुत दुख और सदमा पहुंचा है। वे हिंगोली जिले में इंडियन ऑयल के एक रिटेल आउटलेट पर कार्रवाई करने गई टीम का हिस्सा थे जब उन पर धारदार हथियार से बेरहमी से हमला किया गया। मैं हिंसा के इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। यह अस्वीकार्य है। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।” पेट्रोलियम मंत्री ने हर मदद का भरोसा भी दिलाया है।
हरदीप सिंह पुरी ने इस मामले में पुलिस एक्शन की जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले को महाराष्ट्र सरकार और पुलिस के सबसे सीनियर अधिकारियों के सामने उठाया गया है ताकि कानून के मुताबिक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तेजी से और सख्त कार्रवाई हो सके। देश की सेवा के लिए बिना थके काम करने वाले हमारे एनर्जी सेक्टर के कर्मचारियों की सुरक्षा, इज्जत और सुरक्षा सबसे जरूरी है।
IOCL के चेयरमैन साहनी ने जताया दुख
इस घटना पर इंडियन ऑयल के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि शेल्के पर हमला तब हुआ जब वह अपनी ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने अपने साथी की मौत पर दुख जताया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें- जब हवा में होंगे तो कौन बचाएगा? 174 यात्रियों के हीरो स्मित मच्छार ने एक साल पहले जो कहा अब क्यों हुआ वायरल- ‘नहीं बनना था पायलट’
Smit Machchhar Viral Video: फ्लाईदुबई फ्लाइट में बड़े हादसे को टालने के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आ गया है। लोग हर तरफ स्मित मच्छार के बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, लोग उन्हें हीरो बता रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साल पहले वे बोल रहे हैं कि कि जब आप हवा में होंगे तो आपको कौन बचाने आएगा। इस पॉडकास्ट में उन्होंने प्रशिक्षित क्रू की अहमियत के बारे में बात की थी। अब दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में जानलेवा कॉकपिट घटना के बाद एक बार से यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। और अधिक पढ़ने के लिए क्लिक करें…
