जब कोई सपना पूरा होता है तो हमारी आंखों में आंसू अपने आप आ जाते हैं, ये महज आंसू नहीं होते बल्कि संघर्ष से भरी यात्रा को याद कर हमारा मन भावुक हो जाता है। वे कठिनाइयां याद आती हैं, दिन रात की गई मेहनत याद आती है। और जब कोई सपना हमारे बचपन से जुड़ा हो तो आंसू और अधिक निकलते हैं क्योंकि हमारे सामने वह छोटा सा बच्चा होता है जो अपने सपने को पूरा होते देखता है। सभी के अंदर ये हिम्मत नहीं होती कि वे अपनी ऐसी कहानी दुनिया के सामने ला सके। कुछ लोग शर्म करते हैं, कई लोग अपनी कमजोरी को छिपाते हैं तो कई दुनिया को यह नहीं बताना चाहते हैं कि उनके पास क्या था और किस चीज की कमी थी, वे नहीं बताना चाहते कि किस चीज के लिए वे तरसे थे और कैसे किन संघर्षों का सामने कर वे इस मुकाम तक पहुंचे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर कनाडा में रहने वाले इंडियन बिजनेसमैन ऐश लांबा (Ash Lamba) का एक वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपलोड किया है। वीडियो में वे एक फ्लाइट की विडों सीट पर बैठकर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बनाने वाले थे मजेदार वीडियो फिर क्यों हुए भावुक?

लांबा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि वे फ्लाइट में एक फनी वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते थे मगर जैसे ही उन्होंने कैमरा चालू किया वे खुद को संभाल नहीं पाए और इमोशनल हो गए, उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें बिजनेस क्लास में बैठना चाहते थे। जब कभी वे फ्लाइट से कहीं जाते थे वे जानबूझकर वॉशरूम के पास से गुजरते थे ताकि वे देख सकें कि बिजनेस क्लास का नजारा कैसा होता है। वे कहते हैं कि मुझे आज भी वे दिन याद हैं जब स्कूल में उनके अमीर दोस्त लंदन में छुट्टियां बिताकर आते थे और ढेर सारी बातें करते थे। उनके हाथों में ब्लैकबेरी फोन होते थे, वे लग्जरी गाड़ियों से स्कूल आते थे वे काफी बड़े घरों में रहते थे और राल्फ लॉरेन व रोलेक्स जैसे ब्रांड्स पहनते थे।

उनका कहना है कि उनके माता-पिता ने उन्हें खुशहाल बचपन दिया मगर वे दुनिया देखना चाहते थे और अपनी जिंदगी बदलना चाहते थे और यही उनका सपना बन गया। आज जब वे उसी बिजनेस क्लास सीट पर बैठे हैं जिसे वे छिपकर झांककर देखा करते थे। उन्होंने इस बारे में कहानियां सुनी थी लगा था जैसे यह बड़े लोगों की चीज है जिसे पाना उनका सपना था। आज वे नहीं उनके अंदर उनके बचपन का वह बच्चा भावुक होकर रो रहा था।

‘हमें आप पर गर्व है’

इस पल के बारे में उन्होंने लिखा ‘शायद मैं इसलिए भावुक हो गया क्योंकि उस पल मैं खिड़की के बाहर नहीं, बल्कि बचपन के उस छोटे से बच्चे को देख रहा था जिसने सब कुछ नोटिस किया था। उस बच्चे ने खुद से वादा किया था और आज उसने अपने सपने को पूरा किया है। वह किसी और के भरोसे नहीं रहा बल्कि अपनी बदौलत अपने सपने को पूरा किया। जब लोगों ने यह वीडियो देखा तो ऐश को जज्बे को सलाम किया और कहा कि हमें तुम पर गर्व है। इनकी सफलता की कहानी पर आपकी क्या राय है?

यह भी पढ़ें- क्या रेलवे देता है केबिन को ‘हनीमून सुइट’ की तरह सजाने की अनुमति?

वायरल वीडियो में दिख रहा कि कोच के एक केबिन को फूलों और लाइट से सजाया गया है। साथ ही बर्थ पर फूलों से दिल बनाया गया है। इस पर रेलवे ने अब एक्शन लिया है।