Stone pelting on India’s first hydrogen train: इंडियन रेलवे ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर सफाई दी है, इस वीडियो में दावा किया गया था कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी, यह ट्रेन हरियाणा में जींद और सोनीपत के बीच चल रही है। 89 किमी लंबा यह सेक्शन नॉर्दर्न रेलवे के दिल्ली डिवीज़न का हिस्सा है।

नॉर्दर्न रेलवे ने एक बयान में कहा कि यह वायरल वीडियो एक पुराना है और यह भी बताया कि फुटेज में दिख रही ट्रेन हाइड्रोजन ट्रेन नहीं है । रेलवे ज़ोन के मुताबिक, वीडियो में दिख रही ट्रेन WAG-12 लोकोमोटिव से चलती है। आगे कहा गया कि हाइड्रोजन ट्रेन अपने तय टाइमटेबल के हिसाब से चल रही है।

यह भी पढ़ें-

Farmers March Live: शंभू बॉर्डर सील, आज दिल्ली कूच कर रहे हजारों किसान, चढ़ूनी समेत कई किसान नेता हिरासत में

ज़ोनल रेलवे ने कहा, “वीडियो में दिखाई गई ट्रेन हाइड्रोजन ट्रेन नहीं है… यह WAG 12 लोको से चलने वाली ट्रेन है। यह शायद कोई पुराना वीडियो है। हाइड्रोजन ट्रेन अपने तय समय पर अपनी सर्विस दे रही है।”

जींद-सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन नंबर, यात्रा समय- स्टॉपेज

ट्रेन नंबर 74009/74010 जींद-सोनीपत-जींद हाइड्रोजन ट्रेन लगभग दो घंटे में 89 Km की दूरी तय करती है और इसकी ऑपरेशनल स्पीड 75 kmph तक है।

जींद-सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन पांडु पिंडारा से होकर चलती है और अपनी यात्रा के दौरान 12 स्टेशनों पर रुकती है। ये स्टेशन हैं जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंबेवा, ईशापुर खेरी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभरा, लाठ, मोहना हरियाणा और बड़वासनी।

जींद-सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन का समय क्या है?

ट्रेन नंबर 74010, जींद-सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन, जींद जंक्शन से सुबह 7:40 बजे निकलती है और सोनीपत सुबह 9:40 बजे पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 74009 सोनीपत से सुबह 10:40 बजे निकलती है और दोपहर 1:00 बजे जींद जंक्शन पहुंचती है।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे तीनों छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल

नेहा बोरा, आमीन और मनीष कुमार तीनों छात्र लेफ्ट स्टूडेंट ऑर्गनाइज़ेशन AISA के सदस्य हैं, सोनम वांगचुक के मंच के पास ही बने एक मंच पर पिछले 23 दिनों से अनशन पर बैठे थे। और अधिक पढ़ें…

यहां देखें वीडियो-