ऐसे झूले पर जाने से पहले यह वीडियो देख लें
डेविड अपने दोस्त के गार्डन में था। वहां पर दोनों के दिमाग में वाटर राइड बनाने की बात आई। इसके बाद क्या था दोनों ने एक झूला बना डाला।

झूले झूलने का शौकीन कौन नहीं होता। आपको भी बड़े-बड़े झूलों पर झूलने में मजा आता होगा। बड़े झूले देखकर आप भी सोचते होंगे कि इनमें तो बैठना ही है। लेकिन यह मजा कब सजा में बदल जाता है इसका अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया जा रहा है कि एक शख्स वाटर राइड के मजे ले रहा होता है और फिसलकर नीचे गड्ढे में गिर जाता है। जिस ढंग से शख्स गिरता है उसे देखकर अच्छे-अच्छे लोग डर जाएं और अगली बार झूलने से मना कर दें।
हालांकि, जिस शख्स के साथ यह हुआ वह थोड़ा लकी रहे क्योंकि उनकी जान बच गई।
जिस शख्स की यहां बात हो रही है उसका नाम डेविड है और वह टेक्सस में रहता है। डेविड ने यह झूला खुद बनाया था। दरअसल डेविड अपने दोस्त के गार्डन में था। वहां पर दोनों के दिमाग में वाटर राइड बनाने की बात आई। इसके बाद क्या था दोनों ने एक झूला बना डाला। इसके बाद डेविड उसे राइड करने लगता है और उसका दोस्त उसकी वीडियो बनाने लगता है। उसी वीडियो में पूरी घटना कैद हो जाती है।
Read Also: बाकी ट्रेंडिंग खबरें पढ़ें
गिरने के बाद डेविड का हाथ और पसलियों में गंभीर चोट आई है। वह 10 फीट की ऊंचाई से गिरा था। डेविड ने खुद ही यह वीडियो फेसबुक पर डाली थी। उन्होंने बताया कि वीडियो डालने का मकसद लोगों को हंसाने के साथ-साथ दोस्तों को यह सूचना देना भी था कि वह फिलहाल ठीक है। देखे वीडियो-
https://youtu.be/w42sogJ8elk
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।