Hydrogen Balloons Blast Viral Video: इंटरनेट पर इनदिनों एक भयावह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो लिफ्ट के अंदर हाइड्रोडन बैलून के ब्लास्ट का है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स एक बड़े प्लास्टिक कैरी बैग में बैलून लेकर लिफ्ट में दाखिल होता है। उसने अतिरिक्त लिफ्ट में एक युवती और एक युवक भी इंटर करते हैं।

एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि सभी लिफ्ट के अंदर आने के बाद अपने गणतव्य तक पहुंचने के लिए बटन भी प्रेस नहीं कर पाते हैं कि बैलून की वजह से लिफ्ट के अंदर जबरदस्त ब्लास्ट हो जाता है। एक पल को पूरी लिफ्ट आग के गोले में तब्दील हो जाती है। इधर, धमाके के बाद साभी लोग दौड़कर बाहर भागते हैं।

ग्रेटर नोएडा : हाई राइज सोसाइटी में पालतू डॉगी को लेकर लड़ाई, महिला का आपा खोते हुए Video Viral, पढ़ें क्या है पूरा विवाद

वीडियो में आखिरी हिस्से में लिफ्ट के अंदर थोड़ी-थोड़ी आग और बैलून के टुकड़े साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं, लोगों के सामान भी अंदर ही पड़े दिख रहे हैं, जिन्हें लेकर वो लिफ्ट में दाखिल हुए थे।

यहां देखें वायरल वीडियो –

एक्स पर पोस्ट किया गया वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कहा – एक नया डर सामने आया है। शायद हमें लिफ्ट के अंदर गुब्बारे ले जाने वाले लोगों को इजाज़त नहीं देनी चाहिए। क्या यह जानने का कोई तरीका है कि यह हाइड्रोजन से भरा है या हीलियम से?

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा – यह बहुत भयानक है। एक आम आदमी को कैसे पता चलेगा कि यह हीलियम है या हाइड्रोजन? इस मुद्दे पर ठीक से ध्यान देने की जरूरत है। क्या होता अगर ज़्यादा लोग मौजूद होते और यह फट जाता?

ममता बनर्जी के ‘एडवोकेट अवतार’ में दिखने के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी डिग्री की बहस, जानें क्या कहती है उनकी प्रोफाइल

आखिर क्यों लिफ्ट में हुआ ब्लास्ट?

अक्सर हम पार्टी या सजावट के लिए हाइड्रोजन गैस वाले गुब्बारे खरीदते हैं, लेकिन एक बंद लिफ्ट के भीतर ये गुब्बारे जानलेवा साबित हो सकते हैं। इसके पीछे 3 मुख्य वैज्ञानिक कारण हैं :

  • अत्यधिक ज्वलनशील गैस (Highly Flammable) – हाइड्रोजन दुनिया की सबसे हल्की और सबसे अधिक ज्वलनशील गैसों में से एक है। इसे आग पकड़ने के लिए किसी बड़ी चिंगारी की जरूरत नहीं होती; हल्की सी गर्मी भी इसे ब्लास्ट कर सकती है।
  • स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी (Static Electricity) – लिफ्ट एक बंद धातु (Metal) का बॉक्स होती है। जब गुब्बारे आपस में रगड़ खाते हैं या लिफ्ट की दीवारों से टकराते हैं, तो ‘स्थैतिक बिजली’ पैदा होती है। एक छोटी सी अदृश्य चिंगारी भी हाइड्रोजन को तुरंत आग के गोले में बदलने के लिए काफी है।
  • कन्फाइंड स्पेस प्रेशर (Confined Space) – लिफ्ट जैसी बंद जगह में हवा का दबाव स्थिर होता है। जब एक गुब्बारा फटता है, तो उससे निकलने वाली ऊर्जा और आग बाकी गुब्बारों को ‘चेन रिएक्शन’ की तरह एक साथ ब्लास्ट कर देती है, जिससे बचने का रास्ता नहीं मिलता।

ऐसे में सुझाव दिया जाता है कि हमेशा ‘हीलियम’ (Helium) गैस वाले गुब्बारों का ही प्रयोग करें। हीलियम एक Non-flammable (अज्वलनशील) गैस है जो हाइड्रोजन की तरह आग नहीं पकड़ती।