scorecardresearch

पद्मश्री सम्मान लेने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी के सामने भावुक हुईं हिरबाई लोबी, वीडियो पर आ रहीं ढेरों प्रतिक्रियाएं

राष्ट्रपति के हाथों से यह सम्मान लेने के लिए जाते समय वह बेहद भावुक हो गईं। उनके वीडियो पर लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

HIRBAI IBRAHIM LOBBY| HIRBAI LOBBY| HIRBAI LOBBY Viral Video|
पद्मश्री सम्मान लेने के लिए जाते समय हिरबाई इब्राहिमभाई लोबी बेहद भावुक हो गईं (वीडियो ग्रैब – ANI)।

अफ्रीकी मूल की सिद्दी जनजाति से आने वाली हिरबाई इब्राहिमभाई लोबी को आदिवासी जनजाति के उत्थान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान गुजरात की हिरबाई इब्राहिमभाई लोबी को सम्मानित किया। पद्मश्री लेने जा रही हिरबाई इब्राहिमभाई लोबी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखकर भावुक हो गईं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने कई तरह के कमेंट किए।

पीएम नरेंद्र मोदी के सामने भावुक हुईं हिरबाई इब्राहिमभाई लोबी

राष्ट्रपति के हाथों से पद्मश्री लेने जाती हिरबाई इब्राहिमभाई लोबी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखते ही भावुक हो गईं और उसके बाद उन्होंने नियम का आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया के सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि समारोह के दौरान हिरबाई इब्राहिमभाई लोबी का नाम से पुकारा गया तो वह सबसे पहले पीएम के सामने पहुंच गईं और उनका आभार व्यक्त करने लगीं। इसके साथ उन्होंने पीएम के लिए कुछ शब्द भी कहें, जिसको सुनते ही दर्शक तालियां बजाकर उनका अभिवादन करने लगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बगल में गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ कई और केंद्रीय मंत्री बैठे नजर आए। आदिवासी समुदाय के उत्थान और विकास के लिए पद्मश्री पुरस्कार को ग्रहण करने के बाद हिरबाई इब्राहिमभाई लोबी राजपति द्रौपदी मुर्मू का भी आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स

@PandeyShivani नाम के एक ट्विटर हैंडल से कमेंट किया गया- इन लोगों को सम्मानित करके भारत सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। वे सभी तालियों के पात्र हैं। @jeevanbisht989 नाम के एक यूजर ने लिखा,’मोदी सरकार के आने का कारण यह सब भी है।’ @protosphinx नाम के एक ट्विटर यूजर द्वारा कमेंट किया गया- हमें नहीं पता देश की राजनीति क्या है लेकिन ऐसे कोर कम्युनिटी वर्कर्स को वह सम्मान मिलते देखना काबिले तारीफ है। ये वीडियो बेहद इमोशनल है।

@11jinpin नाम के एक यूजर लिखते हैं कि इससे प्यारा क्या हो सकता है? @neuro_nitin नाम के एक यूजर ने कहा- ये वीडियो दिल जीत लेने वाला है। @kamaleshp96 नाम के एक यूजर ने लिखा- इस तरह के वीडियो आपके आंखों में आंसू ला देते है, वाकई अद्भुत वीडियो है। जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी थी। इनमें से 50 लोगों को बुधवार को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री प्रदान किए गए।

पढें ट्रेंडिंग (Trending News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 23-03-2023 at 18:02 IST
अपडेट