उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक बार फिर ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला सामने आया है। यहां शादी के करीब 50 दिन बाद एक नवेली दुल्हन घर से 44,500 रुपये नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर कथित तौर पर प्रेमी के साथ फरार हो गई। वारदात CCTV में कैद हो गई जिसमें देर रात एक युवक बाइक से महिला को ले जाते दिख रहा है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
रिपोर्ट के अनुसार, नवेली दुल्हन दो दिन बाद कथित तौर पर सोने के गहने लेकर फरार हो गई जिसके बाद उसके पति ने महिला, एक पुजारी और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में बताया कि घटना सिंभावली थाना क्षेत्र के लिसड़ी-भगवतीपुर गांव की है। महिला के देर रात घर से फरार होने का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
महिला के पति विनोद कुमार की शिकायत के अनुसार, हल्द्वानी के पुजारी राकेश शास्त्री ने करीब तीन महीने पहले उनसे संपर्क किया था और शादी का प्रस्ताव रखा था। कुमार ने कहा, ”पुजारी ने बताया था कि महिला गरीब परिवार से है और उसका विवाह मंदिर में कराया जाएगा।”
पति नपुंसक है… गोरखपुर में पत्नी का दावा, डेढ़ सालों तक बनाता रहा बहाना; महिला ने बताई पूरी कहानी
क्या-क्या ले गई दुल्हन
पुलिस ने विनोद के हवाले से बताया कि वह 14 अगस्त को अपने परिवार के साथ रामपुर स्थित शिव मंदिर गए थे, जहां पुजारी ने सीमा नाम की महिला के साथ उनका विवाह कराया। उसने कहा, ”विवाह के बाद विनोद के परिवार ने दुल्हन की मां को एक लाख रुपये और पुजारी को दक्षिणा के तौर पर 2,100 रुपये दिए। सीमा को घर लाने के बाद सोने का मंगलसूत्र, चांदी का हार, बालियां और पायल दी गई थी।”
पुलिस ने कहा कि 15 अगस्त की रात सीमा सभी आभूषण लेकर घर से चली गई। अगली सुबह परिवार के सदस्यों को उसके घर में नहीं होने का पता चला। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि विनोद की शिकायत के आधार पर पुजारी राकेश शास्त्री, सीमा और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
मेरा मूड बर्बाद कर दिया… हनीमून पर पीरियड्स आए तो पति ने पीटा, नवेली पत्नी ने बताई आगे की पूरी कहानी
बेंगलुरु 5 स्टार होटल में बेटियों के साथ ठहरा पिता, अगले दिन मृत पाईं गईं बच्चियां; हाथ से लिखे नोट में कहानी आई सामने
बेंगलुरु से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां एक पिता अपनी दो बेटियों के साथ 5 सितारा होटल में गए और अगले दिन दोनों बच्चियों की लाश बरामद हुई। वहीं शख्स भी फर्श पर बेहोश अवस्था में मिले, कमरे में हाथ से लिखा एक नोट बरामाद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, शुरुआती जानकारी के अनुसार हम आपको पूरी घटना के बारे में बता रहे हैं। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
