Haldirams Outlet in London: विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए भारतीय खाना घर की यादों और सुकून से जुड़ा एहसास है। इसके चलते जब लंदन में भारत के मशहूर फूड ब्रांड ‘हल्दीराम‘ का पहला आउटलेट खुला, तो वहां छोले-भटूरे और ताज़ा नमकीन का स्वाद लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भारतीय मूल से जुड़े और भारतीय खाने के शौकीन लोग इस आउटलेट पर जाकर अलग-अलग पकवानों का स्वाद लेने लगे

दरअसल, हल्दीराम का नया आउटलेट लंदन के मशहूर लीसेस्टर स्क्वायर में खुले इस नए आउटलेट के बाहर सैकड़ों लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। भीड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को वैष्णवी और उमेश नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो

इस वायरल वीडियो में मजाकिया अंदाज में लिखा है, “लंदन में हल्दीराम का पहला आउटलेट और यहां मौजूद हर भारतीय का वीकेंड का एक जैसा प्लान था।” वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है, ” भीड़, उत्साह और लंबी कतारें देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इस वीकेंड हर देसी का यही प्लान था!”

देश से दूर घर जैसा स्वाद पाने की चाहत

वायरल फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि लोग लंदन के बीचों-बीच भारतीय स्नैक्स और पारंपरिक भोजन का स्वाद चखने के लिए बेहद धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई लोगों के लिए यह सिर्फ खाना खाने का मौका नहीं था, बल्कि उन परिचित स्वादों से दोबारा जुड़ने का जरिया था जो भारत में उनकी पारिवारिक परंपराओं और रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा रहे हैं।

भारत के मुकाबले कई गुना ज्यादा हैं कीमतें

अगर लंदन में खुले हुए हल्दीराम आउटलेट में भारतीय व्यंजनों की कीमत की बात करें तो वहां कीमतें कई गुना ज्यादा हैं। भारत में जहां एक प्लेट पानी पूरी अमूमन 75 रुपये में मिल जाती है, वहीं लंदन में इसके लिए लोगों को 830 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल पाव भाजी का है, जो कि 9.90 पाउंड यानी करीब ₹1,270 है। गार्लिक नान की कीमत 5 पाउंड यानी 640 रुपये है।

पीढ़ियों से पसंदीदा ब्रांड है हल्दीराम

दशकों से हल्दीराम भारत के सबसे लोकप्रिय फूड ब्रांड्स में से एक रहा है। भुजिया, पैकेटबंद स्नैक्स, मिठाइयों से लेकर चाट और उत्तर भारतीय व्यंजनों के लिए इसे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जाना जाता है। भारत में कई परिवारों के लिए वीकेंड पर हल्दीराम जाना या सफर के दौरान वहां रुकना एक आदत बन चुका है। अब यही जादू लंदन में भी देखने को मिल रहा है।

इंटरनेट पर लोग दे रहे रिएक्शंस

इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स के बीच हलचल तेज हो गई है। कई लोग हल्दीराम के इस इंटरनेशनल विस्तार की तारीफ कर रहे हैं और इसे भारत के लिए गर्व की बात बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस बात पर भी बहस कर रहे हैं कि क्या लंदन के आउटलेट का खाना भारत जैसा ही स्वादिष्ट होगा या नहीं।

अर्जेंटीना से ताजमहल घूमने आई महिला की खुलने लगी साड़ी, मदद के लिए आई आगे यूपी पुलिस, Video की हो रही तारीफ

पुलिसवालों को लेकर अक्सर जनता के बीच नेगेटिव बातें ही सुनने को मिलती हैं और इसकी वजह है कि लोगों को पुलिस के द्वारा बिना वजह परेशान भी किया जाता है। लोग अक्सर इस बात की शिकायत करते हैं कि पुलिस के पास अगर अपनी समस्या लेकर जाओ तो उल्टा परेशान ही किया जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस की एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक विदेशी पर्यटक की साड़ी बांधती हुई दिख रही हैं। लोग इस महिला पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं, पढ़िए पूरी खबर…