मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला नई-नई शादी करके अपने पति के साथ पहली बार चिड़ियाघर घूमने गई थी। जू के बाहर पति ने महिला को उतारा और कहा कि वह बाइक पार्किंग में लगाकर आता है और जब तक वह वापस आता तब तक उसकी नई नवेली बीवी अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह घटना CCTV में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर वहां से भाग जाती है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक शिवपुरी से पत्नी को बाइक पर बैठाकर ग्वालियर घुमाने और रिश्तेदारों से मिलवाने लाया था, लेकिन ग्वालियर में उसे ऐसा झटका लग गया कि वह हैरान रह गया।

दूसरे युवक के साथ बाइक पर बैठकर फरार हुई महिला

चिड़ियाघर के बाहर उसकी 18 साल की पत्नी अचानक से दूसरे युवक के साथ बाइक पर बैठकर वहां से चली गई। मामले की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मिली है, जिसमें महिला एक दूसरे युवक की बाइक पर बैठकर जाती दिखाई दे रही है।

बाइक पार्क करके आया तो पत्नी वहां नहीं मिली

पति के मुताबिक, 21 साल का युवक फूलबाग स्थित चिड़ियाघर घूमने के लिए गया था। साथ में उसकी पत्नी भी थी। चिड़ियाघर पहुंचने के बाद पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी से एंट्रेंस के पास इंतजार करने को कहा और अपनी बाइक पार्क करने चला गया। जब वह कुछ मिनटों के बाद लौटा तो उसकी पत्नी कहीं नहीं दिखी। उसने आसपास के इलाके में तलाश की और बाद में कथित तौर पर पता चला कि वह किसी दूसरे आदमी के साथ मोटरसाइकिल पर चली गई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरी घटना करीब 26 सेकंड के अंदर हुई। पति ने कुछ देर तक अपनी पत्नी को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। बाद में वह अपने चाचा के साथ पड़ाव पुलिस स्टेशन गया और शिकायत दर्ज कराई।

‘बहला-फुसलाकर ले गया अरमान’

पति ने अपनी शिकायत में कथित तौर पर अरमान खान नाम के युवक का जिक्र किया जो उसकी पत्नी को वहां से ले गया। उसने आरोप लगाया कि वह उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया। उसने यह भी चिंता जताई कि उसे किसी अनजान जगह पर ले जाया गया होगा।

पुलिस महिला और युवक दोनों की तलाश में जुटी

पड़ाव पुलिस स्टेशन के इंचार्ज शैलेंद्र भार्गव ने कहा कि पुलिस चिड़ियाघर परिसर और आस-पास के इलाकों से CCTV फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला किसके साथ गई थी और वे किस दिशा में गए थे। पुलिस कथित तौर पर महिला और खान का पता लगाने के लिए मोबाइल फोन लोकेशन डेटा का भी इस्तेमाल कर रही है।

यह भी पढ़ें- जब हवा में होंगे तो कौन बचाएगा? 174 यात्रियों के हीरो स्मित मच्छार ने एक साल पहले जो कहा अब क्यों हुआ वायरल- ‘नहीं बनना था पायलट’

Smit Machchhar Viral Video: फ्लाईदुबई फ्लाइट में बड़े हादसे को टालने के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आ गया है। लोग हर तरफ स्मित मच्छार के बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, लोग उन्हें हीरो बता रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साल पहले वे बोल रहे हैं कि कि जब आप हवा में होंगे तो आपको कौन बचाने आएगा। इस पॉडकास्ट में उन्होंने प्रशिक्षित क्रू की अहमियत के बारे में बात की थी। अब दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में जानलेवा कॉकपिट घटना के बाद एक बार से यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। और अधिक पढ़ने के लिए क्लिक करें…