गुरुग्राम के एक महंगे रेस्टोरेंट का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक खाना खाने आए एक शख्स का दावा है कि वह तब हैरान रह गया जब उसे सैंडविच में जिंदा कीड़े देखने को मिले। ग्राहक का दावा है कि जब तक उसकी नजर कीड़े पर पड़ी तबतक वह आधा सैंडविच खा चुका था। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खाने की क्वालिटी को लेकर बहस छिड़ गई है।

क्या है पूरा मामला?

वीडियो में दिख रहा है कि परोसे गए भोजन में कथित तौर पर जिंदा कीड़ा निकल रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद रेस्तरां में साफ-सफाई के मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यह घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे गोल्फ कोर्स रोड स्थित वन होराइजन सेंटर के ‘पॉल’ रेस्तरां में हुई, जहां ग्राहक सुलभ माथुर अपने दोस्तों के साथ नाश्ता करने पहुंचे थे।

सैंडविच में निकला कीड़ा, कस्टमर के होश उड़े

माथुर के अनुसार, जब उन्होंने अपने सैंडविच का करीब आधा हिस्सा खा लिया था, तभी उन्होंने मांस के अंदर एक सफेद रंग के जिंदा कीड़े को रेंगते हुए देखा। माथुर ने भोजन का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ”गुरुग्राम के होराइजन सेंटर स्थित पॉल रेस्तरां में आज बेहद चौंकाने वाली घटना हुई।”

Video पर लोगों का रिएक्शन

उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस रिपोर्ट को लिखे जाने तक इसे 13 लाख से अधिक बार देखा जा चुका था। सोशल मीडिया के कई उपयोगकर्ताओं ने घटना को लेकर रेस्टोरेंट मैनेजर की आलोचना की और महंगे रेस्तरां में साफ-सफाई के मानकों पर सवाल उठाए।

दिल्ली का लड़का महीनों मनाली में रहा अकेला, अब Goodbye कहते हुआ इमोशनल; Video में दिखा दर्द

बाद में रेस्तरां प्रबंधन ने माथुर से माफी मांगी, जिसका स्क्रीनशॉट उसने सोशल मीडिया पर साझा किया। इस संबंध में रेस्तरां प्रबंधन से बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन विभाग अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें- पापा, नौकरी चली गई… दुखी बेटे ने किया फोन, पिता का दिल छू लेने वाला जवाब हुआ Viral; लोगों ने कहा – ‘किंग मेंटालिटी’

पिता का होना किसी खजाने से कम नहीं… ये लाइनें शायद आपने भी पढ़ी होंगी। इस लाइन का मतलब हम सभी बहुत अच्छे से समझ सकते हैं। एक बेटे की नौकरी चली गई इसके बाद उसने दुखी मन से अपने पिता को फोन किया और कहा कि पापा जॉब चली गई। इसके बाद पिता न घबराए न दुखी हुए उन्होंने अपने बेटे को एक ही लाइन में ऐसे हौसला बढ़ाया कि उनका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…