गुरुग्राम से हैरान करने वाली खबर में 50 लोगों ने फार्महाउस पर हमला किया, केयरटेकर से मारपीट की और फिर प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया। गुरुग्राम पुलिस ने एक फार्महाउस में कथित रूप से जबरन घुसकर वहां देख-रेख करने वाले और उसके परिवार को पीटने, संपत्ति में तोड़फोड़ करने और कब्जा करने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि फार्महाउस से कथित रूप से चोरी किए गए तीन एयर कंडीशनर, एक रेफ्रिजरेटर, एक वॉशिंग मशीन सहित अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।
50 से अधिक लोग घर में घुसे जबरन
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात यहां महेंद्रवाड़ा गांव स्थित फार्महाउस में 50 से अधिक लोग ट्रकों, ट्रैक्टरों और कारों से पहुंचे तथा जबरन घुस गए। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने संपत्ति की देखरेख करने वाले शख्स और उसके परिवार को पीटा। उन्हें जान से मारने की धमकी दी, वहां मौजूद महिलाओं का अपमान किया और तोड़फोड़ की।
13 लोग हुए गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने संपत्ति में जमकर तोड़फोड़ की और सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और घर का सामान सहित अन्य कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गए। फार्महाउस मालिक की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने संपत्ति पर कब्जा भी कर लिया था। पुलिस ने बताया कि फार्महाउस मालिक की शिकायत के आधार पर भोंडसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और बृहस्पतिवार को 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर आस-पास के लोगों में दहशत है, आरोपियों ने वहां मौजूद महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की।
यह भी पढ़ें- ‘अगर वह मेरी नहीं हो सकती, तो मैं उसे तुम्हारा भी नहीं होने दूंगा’, फरीदाबाद में टीचर की हत्या; दो महीने पहले रची साजिश-पूरी कहानी
फरीदाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि 21 साल के आरोपी अमित ने करीब दो महीने पहले ही इस वारदात की साजिश रच ली थी और इस घटना को अंजाम देने के लिए खासकर नया चाकू भी खरीदा था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से संध्या शर्मा (28) पर हमला करने के अवसर की तलाश में था। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
