scorecardresearch

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिनों के लिए जेल से आया बाहर, यूजर्स ने सरकार पर यूं किया कटाक्ष

पैरोल के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम यूपी के बागपत जिले में अपने बरनावा आश्रम पहुंच गए हैं।

Gurmeet Ram Rahim| Gurmeet Ram Rahim Photo| Ram Rahim Photo|
Gurmeet Ram Rahim (File Photo)

हरियाणा के जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जेल से 40 दिन की पैरोल मिली है। शनिवार यानी 15 अक्टूबर की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच उसे यूपी के बागपत लाया गया। राम रहीम को मिली पैरोल को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स सरकार पर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं।

राम रहीम को मिली पैरोल

सिरसा स्थित मुख्यालय में अपने आश्रम में दो महिलाएं निर्णय यों के साथ दुष्कर्म के आरोप में राम रहीम 20 साल की कारावास की सजा काट रहा है। इस बीच सजा काट रहे राम रहीम को 40 दिन की पैरोल अर्जी स्वीकार कर भेज दिया गया है। राम रहीम पैरोल के बाद यूपी के बागपत जिले में अपने बरनावा आश्रम पहुंच गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल की फरवरी में भी राम रहीम की 21 दिन की पैरोल मंजूर की गई थी।

लोगों के रिएक्शन

प्रदीप राणा नाम के ट्विटर यूजर द्वारा लिखा गया कि आदमपुर के इलेक्शन के लिए सरकार ने राम रहीम को बाहर निकाला है। सत्ता पाने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। कुमुद रंजन पटेल नाम के ट्विटर हैंडल से कमेंट आया – बीजेपी चुनाव जीतने के लिए किसी हद तक नीचे जा सकती है और हरियाणा में उप – चुनाव हो रहा है इसलिए इसे बाहर किया गया है। प्रदीप गुप्ता नाम के एक यूजर कमेंट करते हैं – आदमपुर का चुनाव करवा कर फिर अंदर चले जाएंगे।

योगेंद्र यादव नाम के ट्विटर यूजर ने सरकार पर कटाक्ष कर लिखा कि ये साल का तीसरा पैरोल है। इन बलात्कारियों पर सरकार इतना मेहरबान क्यों है? जिसे उम्र कैद की सजा दी गई है, उसे हर दूसरे तीसरे मैंने पैरोल क्यों दिया जाता है? अमित मित्तल नाम के एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जब जब चुनाव आए, सरकार को राम रहीम की याद आए। पहले पंजाब चुनाव वर अब आदमपुर उपचुनाव।’ गौरव त्रिपाठी नाम के एक यूजर द्वारा लिखा गया कि कुछ दिन बाद खबर मिलेगी कि जेल से भाग गया। जानकारी के लिए बता दें कि 1 साल में तीसरी बार और चुनाव के करीब राम रहीम को मिली पैरोल को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि हरियाणा में स्थानीय निकाय और आदमपुर विधानसभा का उपचुनाव होने वाला है।

20 साल की सजा काट रहा है राम रहीम

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अपने सिरसा आश्रम में दो महिला आयोग के रेप के आरोप में दोषी पाया गया था। अगस्त 2017 में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा यह फैसला सुनाया गया था। बताते चलें कि इसके अलावा 2002 में डेरा प्रबंधक रहे रंजीत सिंह की हत्या और साल 2016 में एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी दोषी पाया गया था। राम रहीम को कुल 20 साल की सजा सुनाई गई है।

पढें ट्रेंडिंग (Trending News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 15-10-2022 at 15:31 IST
अपडेट