यूपी के गोरखपुर में एक महिला ने दावा किया है कि उसका पति नपुंसक है, मामला शाहपुर क्षेत्र का है। महिला का आरोप है कि पति डेढ़ सालों तक बहाने बनाता रहा। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने नपुंसक होने की बात छिपाने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पति सहित ससुराल पक्ष के कुल आठ सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि 30 साल की महिला ने तहरीर में कहा कि उसकी शादी 17 नवंबर, 2024 को रामगढ़ताल निवासी युवक से हुई, क्षेत्र में मामले की चर्चा हर तरफ हो रही है।

आरोपी पति शिक्षक है

महिला के मुताबिक 32 साल का उसका पति टेक्निकल कॉलेज में पढ़ता और एक प्राइवेट स्कूल का भी संचालन करता है। महिला के मायके पक्ष ने दावा किया कि उसने शादी में सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान के साथ 20 लाख रुपये नकद दिए थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसका पति लगातार शारीरिक अंतरंगता से बचता रहा, थकान से लेकर हाई ब्लड प्रेशर और टेंशन जैसे बहाने बनाता रहा।

मेरा मूड बर्बाद कर दिया… हनीमून पर पीरियड्स आए तो पति ने पीटा, नवेली पत्नी ने बताई आगे की पूरी कहानी

पत्नी ने बताया कि ससुराल वालों ने नहीं दिया साथ

महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले शादी के कुछ समय बाद ही उसे ताने मारने लगे और दहेज के अलावा 25 लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। तहरीर के मुताबिक ससुराल पक्ष ने कथित तौर पर धमकी दी कि मांग पूरी होने तक उसका पति उसके साथ नहीं रहेगा। जब आखिर में पत्नी को उसकी चिकित्सीय स्थिति का पता चला और उसने ससुराल पक्ष से इसके बारे में पूछा , तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके घर से निकाल दिया गया।

आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर रविवार शाम रामगढ़ताल थाने में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। उप निरीक्षक आयशा बानो को मामला सौंपा गया हैऔर रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्याम नंद राय ने आश्वासन दिया कि साक्ष्य सत्यापन के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बेंगलुरु 5 स्टार होटल में बेटियों के साथ ठहरा पिता, अगले दिन मृत पाईं गईं बच्चियां; हाथ से लिखे नोट में कहानी आई सामने

बेंगलुरु से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां एक पिता अपनी दो बेटियों के साथ 5 सितारा होटल में गए और अगले दिन दोनों बच्चियों की लाश बरामद हुई। वहीं शख्स भी फर्श पर बेहोश अवस्था में मिले, कमरे में हाथ से लिखा एक नोट बरामाद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, शुरुआती जानकारी के अनुसार हम आपको पूरी घटना के बारे में बता रहे हैं। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…