Lift Viral Video: इंटरनेट पर इनदिनों एक बच्ची का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो जिसमें बच्ची दो अन्य बच्चों को खराब एलिवेटर के अंदर फंसने से बचा रही है को देखकर यूजर्स को सुखद आश्चर्य हो रहा है और वे बच्ची के सहास और क्विक थिंकिंग को सलाम कर रहे हैं।
बच्ची के साहस की हो रही तारीफ
इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो के स्थान के संबंध में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस वीडियो ने एक बेहद गहरा मैसेज दिया है – मदद के लिए शक्तिशाली होना जरूरी नहीं, अगर मन में हिम्मत हो तो इंसान किसी को भी मुसीबत से बाहर निकाल सकता है।
41 सेकेंड के वीडियो जिसे कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर किया है में दिखाया गया है कि एक लिफ्ट जिसकी गेट में कोई तकनीकी खराबी है, उसके अंदर दो छोटे बच्चे फंसने वाले होते हैं। हालांकि, जैसे ही दरवाजा पूरी तरह बंद होने वाला होता है किशोरी अपने पैर दरवाजों के बीच में अड़ा देती है।
वीडियो में दिखाया गया है कि वो पूरी ताकत है दरवाजों को खोलने की कोशिश करती है, तब तक अन्य महिलाएं भी आ जाती हैं और उसकी मदद करती हैं। वीडियो के आखिर में बच्ची को दोनों बच्चों को एक एक करके लिफ्ट से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।
यहां देखें वायरल वीडियो –
इस वीडियो ने यूजर्स की खूब तारीफ बटोरी है। एक यूजर ने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “उसकी तारीफ करता हूँ। लेकिन समझ नहीं आया कि उसने ऐसा क्यों किया। क्या बाद में जब कोई लिफ्ट में जाने की कोशिश करेगा तो वह नहीं खुलेगी??”
वहीं, एक अन्य ने लिखा, “वाह…. इस छोटी लड़की में कितनी जबरदस्त प्रेजेंस ऑफ माइंड, सेंस ऑफ रिस्पॉन्सिबिलिटी और बहादुरी है। जब बड़े लोग बचाने आए, तब भी वह जिम्मेदारी किसी और को देने को तैयार नहीं है!” बहरहाल, वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
डिस्क्लेमर: “यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और प्राप्त सूचनाओं पर आधारित है। जनसत्ता इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही घटना के समय या स्थान के सटीक होने का दावा करता है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि लिफ्ट या किसी भी तकनीकी खराबी की स्थिति में स्वयं जोखिम उठाने के बजाय आधिकारिक आपातकालीन सेवाओं और विशेषज्ञों की मदद लें। लिफ्ट का उपयोग करते समय हमेशा सुरक्षा मानकों का पालन करें।”
