Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इन दिनों आम जनता से बातचीत कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने हाल ही में अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर हर कोई खूब हंस रहा है। गौरतलब है कि चंद्रबाबू ने खुद इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘मैं हंसे बिना नहीं रह सकता।’
इस वीडियो में बैकग्राउंड में फिल्म ‘नुव्वु नाकु नच्चाव’ के हीरो वेंकटेश के मजेदार डायलॉग सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में विशाखापत्तनम जिला कलेक्टर कार्यालय में एक आईएएस अधिकारी की कुर्सी पर बैठी एक छोटी बच्ची आरणा मुख्यमंत्री चंद्रबाबू से वीडियो कॉल पर बात करती नजर आ रही है।
मैं अभी आपसे बात नहीं कर सकती- आरणा
वीडियो में नन्ही आरणा के सामने नेमप्लेट, राष्ट्रीय ध्वज और लैपटॉप दिखाई दे रहे हैं, जबकि स्क्रीन पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू वीडियो कॉल पर नजर आ रहे हैं। एक अन्य दृश्य में, बच्ची हाथ हिलाते हुए कहती है, “बाय सीबीएन अंकल, मैं अभी आपसे बात नहीं कर सकती।”
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू ने इस वीडियो को सिर्फ शेयर ही नहीं किया, बल्कि छोटी बच्ची आरणा को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि आरणा एक दिन जरूर कलेक्टर बनेगी।
दरअसल, आरणा ने एक मशहूर फिल्म के सीन को दोबारा निभाया है। उस सीन में अभिनेता वेंकटेश अपने घर में टीवी देख रहे होते हैं। तभी उनकी नजर खिड़की के बाहर खड़े अपने पिता पर पड़ती है। उन्हें देखकर वह तुरंत टीवी बंद कर देते हैं और अपने पिता से माफी मांगते हैं।
इस वीडियो पोस्ट पर नेटिजन्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कमेंट किया, “चंद्रबाबू ने अपना खुद का मीम पोस्ट किया है।” दूसरे यूजर ने जवाब दिया, “सालों से मुझे आपसे यही कमी खल रही थी। आगे बढ़ो, पीछे मुड़कर मत देखो।”
यह भी पढ़ें: CM नायडू ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए किया ‘कैश इंसेंटिव’ का ऐलान
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को राज्य में घटती जनसंख्या को रोकने के प्रयासों के तहत तीसरे बच्चे के जन्म पर 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये के प्रोत्साहन राशि की घोषणा की। श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नापेटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि सरकार ने यह निर्णय लिया है और एक महीने के अंदर इसके बारे में विस्तार से जानकारी देगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
