पूर्व मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि सास गिरिबाला सिंह ने शादी में विदाई के वक्त 2 लाख रुपये की मांग की थी। त्विषा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के समय दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग असंतुष्ट थे और उसे प्रताड़ित करते थे।
त्विषा के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और त्विषा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। हालांकि, गिरिबाला सिंह ने त्विषा की मानसिक स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं।
इस बीच, सीबीआई की एक टीम जांच के सिलसिले में मंगलवार को भोपाल स्थित त्विषा के ससुराल पहुंची। इस दौरान कई मीडियाकर्मी भी वहां पहुंचे, लेकिन उन्हें घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
सीबीआई ने सोमवार को त्विषा शर्मा की मौत के मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। त्विषा का शव 12 मई को उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। सीबीआई ने त्विषा के पति वकील समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
साक्ष्य जुटा रही पुलिस
सीबीआई ने एक विशेष टीम को भोपाल भेजा है, जो मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। सीबीआई के द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है।
समर्थ सिंह को 10 दिन तक फरार रहने के बाद बीते शुक्रवार को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया था। भोपाल की एक अदालत ने शनिवार को उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
इस बीच, दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टर्स की एक टीम ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देश पर रविवार को भोपाल में त्विषा के शव का फिर से पोस्टमार्टम किया। इसके बाद त्विषा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
समर्थ से सात घंटे पूछताछ, क्राइम सीन रीक्रिएट
भोपाल के कटारा हिल्स में त्विषा शर्मा की मौत का मामला और ज्यादा पेचीदा हो चुका है। एसआईटी ने मौके पर पहुंचकर क्राइम सीन को फिर से रीक्रिएट किया है। वहीं, त्विषा के पति समर्थ सिंह से भी करीब 3 घंटे तक पूछताछ हुई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
