Google Trends: रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ और भारी गोलीबारी हुई। इस दौरान भारतीय सेना और SOG किश्तवाड़ नेमुठभेड़ के बीच जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर को मार गिराया। वहीं दो आतंकी घायल हो गए हैं। अभी भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है और अन्य संभावित छिपे हुए आतंकियों की तलाशी ली जा रही है।

दरअसल, ये पूरा मामला किश्तवाड़ जिले के छातरू क्षेत्र में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। भारतीय सेना और एसओजी किश्तवाड़ की जॉइंट टीम ने इलाके में आतंकियों को घेर लिया है। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई है।

एक आतंकी मारा गया, दो घायल

इस सफल एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया, जबकि दो आतंकियों को गोली लगी है और वे घायल हो गए हैं। सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं। वहीं सेना द्वारा पूरे इलाके में ड्रोन और हेलीकॉप्टर के जरिए भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

10 लाख का आतंकी सैफुल्ला मारा गया

मीडिया रिपोर्ट्स तो ये भी बता रही है कि पिछले 36 दिनों से किश्तवाड़ के जंगलों में लगातार आतंक विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान अब तक जैश का कुख्यात आतंकी आदिल मारा जा चुका है, जबकि 10 लाख का इनामी आतंकी सैफुल्ला और उसके दो साथी अभी भी जंगलों में छिपे हुए थे।

आज सेना के ऑपरेशन जैश का टॉप कमांडर 10 लाख का इनामी आतंकी सैफुल्ला बताया जा रहा है। फिलहाल सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इलाके में ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार मुठभेड़ में एक आतंकी के घायल होने की भी सूचना मिली है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। एहतियात के तौर पर किश्तवाड़ के छातरू, सिंहपुरा, चिंगम और कौशल इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, ताकि आतंकी इंटरनेट के जरिए किसी से संपर्क न कर सकें। Google Trends: कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल, AI Summit में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है मामला