इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी ने अपने नई किताब में 2023 के भारत दौरे का एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने अपनी किताब में लिखा कि नई दिल्ली में सड़कों पर उनकी मुस्कुराती हुई फोटो वाले पोस्टर लगे हुए थे जो उनके स्वागत में लगाए गए थे।
पत्रकार एलसांद्रो सैलुस्ती के साथ हुई बातचीत पर आधारित अपनी किताब ‘जॉर्जिया विजन’ में लिखा कि इस नजारे को देखकर इटली के उपप्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी जो यात्रा के दौरान उनके साथ थे।
मेलोनी के लगे थे पोस्टर
एंटोनियो ताजानी ने मजाक करते हुए कहा कि अगर वह नई दिल्ली से चुनाव लड़े तो उन्हें दस लाख वोट मिल जाएंगे। मेलोनी ने लिखा,”जब मैं पहुंची तो सड़क पर हर कुछ फीट पर मेरी तस्वीर वाला पोस्टर लगा था जिस पर “स्वागत है” लिखा था। जब मैं वहां से निकली, तो पोस्टरों पर वही तस्वीर थी, लेकिन अब उन पर लिखा था, “यात्रा के लिए धन्यवाद।”
इटली की पीएम मेलोनी ने मार्च 2023 की अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा, “मेरे डिप्टी पीएम एंटोनियो ताजानी ने मजाक में कहा, इन सभी पोस्टरों को देखकर, अगर आप नई दिल्ली से चुनाव लड़ें तो आपको दस लाख वोट मिलें।” मेलोनी ने 2023 में दो बार भारत का दौरा किया, पहली बार मेलोनी मार्च में ‘ रायसीना डायलॉग ‘ के 8वें संस्करण के लिए और बाद में सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आईं थी।
लोग प्यार से मेलोडी कहते हैं
इटली की पीएम मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध है और जिन्हें सोशल मीडिया पर लोग प्यार से ‘मेलोडी’ कहते हैं। हेड हेल्ड हाई एमंग द वर्ल्ड ग्रेट नाम के चैप्टर में लिखा कि सफलता के लिए अक्सर कठोर औपचारिकताओं से आगे बढ़कर दूसरों से जुड़ने की अपनी व्यक्तिगत कुंजी खोजना जरूरी होता है। आगे वह कहती है, कुछ चुटकीले शब्द, एक निजी किस्सा, एक साझा रुचि- ये सबकुछ बदल सकते हैं।
समंदर किनारे सिगरेट का किस्सा शेयर किया
आगे समझाते हुए मेलोनी ने उदाहरण के लिए कहा कि कैसे कभी-कभी सार्थक राजनयिक संबंध छोटे-छोटे पलों से शुरु होते हैं: समंदर किनारे सिगरेट, द लार्ड ऑफ रिंग्स के मिडिल अर्थ के बारे में बातचीत, गुलाब का गुलदस्ता या जापान से लाया गया बच्चों का खिलौना।
एक उदाहरण वह बताती हैं कि कैसे उन्होंने अनौपचारिक सिगरेट ब्रेक के दौरान अपने कुछ सबसे मजबूत राजनयिक संबंध बनाए। यह घटना ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद के साथ उनकी पहली मुलाकात के दौरान हुई, जिन्हें वह दृढ़ निश्चयी नेता और कुशल वार्ताकार बताती हैं। लगभग दो घंटे तक चली द्विपक्षीय के बाद, कैस सईद ने उन्हें अपने आवास से समंदर के किनारे नजारा देखने के लिए आमंत्रित किया। मेलोनी ने हिचकिचाते हुए कहा कि क्या वह सिगरेट जला सकती हैं। मेलोनी मानती हैं कि उन्होंने 13 साल बाद फिर से धूम्रपान शुरू किया था। उन्होंने कहा, “इस रिक्वेस्ट से कैस सईद खुश हुए और उन्होंने अपनी सिगरेट का पैकेट भी निकाला और वह कॉफी और सिगरेट का ब्रेक हमारा खास पल बन गया।”
मेलोनी ने किताब में बताया कि कई विदेशी नेताओं के साथ अपनी मुलाकातों और व्यक्तिगत दोस्ती के बारे में लिखा है।
यह भी पढ़ें: ‘अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो’, इटली की पीएम मेलोनी ने फिर डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर किया तीखा पलटवार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच विवाद बढ़ता हुआ दिख रहा है। शनिवार को जब ट्रंप ने फोटो लेने वाले दावे को फिर से दोहराया तो मेलोनी नहीं दोबारा पलटवार किया और कहा कि आपका दोस्त होना बिल्कुल मददगार साबित नहीं हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
