Google Trends: राजधानी दिल्ली में स्थित इंडिया गेट आज रात एक घंटे तक बत्तियां बंद रहेंगी। यह पहल अर्थ आवर मूवमेंट के चलते की जाएगी। इसके चलते शनिवार 28 मार्च रात साढ़े 8 बजे से साढ़े 9 बजे तक इंडिया गेट के आस-पास मौजूद सभी लाइट बंद कर दी जाएगी। लाइट बंद होने के चलते इंडिया गेट पर एक अलग ही नजारा दिखाई देगा।

दरअसल, यह अर्थ आवर 2026 का हिस्सा है। यह हमारे पर्यावरण के लिए शुरू की गई एक पहल है। इसके तहत जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण स्थिरता के बारे में लोगों और संस्थाओं की जागरूकता बढ़ाने के लिए एक घंटे तक गैरजरूरी लाइटें बंद कर दी जाती हैं।

क्यों बंद होती हैं लाइट्स?

बता दें कि वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा हर साल आयोजित किया जाने वाला अर्थ आवर 2007 में सिडनी में एक सिंबॉलिक “लाइट्स-ऑफ” इवेंट के तौर पर शुरू हुआ था। तब से यह पूरी दुनिया में जमीनी स्तर के पर्यावरण संरक्षण प्रयासों में से एक बन गया है। यह 190 से ज्यादा देशों और इलाकों में लाखों लोगों, बिजनेस और स्मारकों को एक साथ लाता है।

जीएचएमसी ने भी की जनता से अपील

इस इवेंट के तहत पूरे भारत में अधिकारियों ने लोगों से एक घंटे के इस कार्यक्रम के दौरान गैर-जरूरी लाइटें और बिजली के उपकरण बंद करने की अपील की है।

हैदराबाद में ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (जीएचएमसी) ने लोगों से अपील की है कि वे शनिवार को रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करके अर्थ आवर 2026 में सक्रिय रूप से हिस्सा लें ताकि पर्यावरण की देखभाल के संदेश को मजबूत किया जा सके।

इस अभियान के तहत पूरे भारत और दुनियाभर में मशहूर जगहें, सार्वजनिक स्थान और घर इस सिंबॉलिक स्विच-ऑफ में शामिल होंगे, जिससे क्लाइमेट एक्शन की जरूरत और प्राकृतिक संसाधनों के बचाव की ओर ध्यान जाएगा, और लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत को मिला एक और स्टॉपेज, जानें इसका पूरा टाइम टेबल

vande bharat expresss | hindi news | indian railways
Delhi-Jhodhpur Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन को लेकर आई बड़ी खबर (Image Source: Indian Express File Photo)

Delhi-Jodhpur Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की सबसे प्रीमियम ट्रेनों में से एक है। रेल मंत्रालय ने दिल्ली-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज में एक बदलाव किया है। अब ट्रेन एक और स्टेशन पर रुकेगी। बता दें कि इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। पढ़िए पूरी खबर…