अलीगढ़ में रोटी पर थूक लगाकर बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला रोरावर क्षेत्र के तेलीपाड़ा इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद पुलिस और खाद्य विभाग ने कार्रवाई की।

वायरल वीडियो में होटल का एक कारीगर रोटियां बनाते समय उन पर थूक लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। करीब छह-छह सेकंड के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी कारीगर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

चूंकि मामला संवेदनशील है, इसलिए खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। होटल में मौजूद सभी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। जांच पूरी होने तक होटल का संचालन बंद कर दिया गया है।

एनडीटीवी से बातचीत में अलीगढ़ के क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि 21 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति ढाबे पर काम करते समय रोटी पर थूक लगाता दिख रहा था। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

अब ये कोई पहली मामला नहीं है जहां पर इस तरह से रोटियों पर थूक लगाया जा रहा हो। पिछले साल गाजियाबाद का भी एक मामला काफी चर्चा में रहा था, तब एक खाने वाली रोटियों पर थूक लगाकर दे रही थी।