उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के अवसर पर प्रभु राम के ‘सूर्य तिलक’ को लेकर एक इमोशनल संदेश शेयर किया है। उन्होंने इस दिव्य क्षण को आस्था, आत्मगौरव और सनातन संस्कृति के जागरण का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किए गए अपने संदेश में कहा कि सूर्यवंश शिरोमणि प्रभु श्री रामलला के दिव्य भाल पर विराजित स्वर्णिम ‘सूर्य तिलक’ भारत की आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने वाला है। यह तिलक देशवासियों के हृदय में श्रद्धा, शक्ति और स्वाभिमान का संकल्प जगाने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि यह पावन क्षण भारत को उसकी मूल आत्मा से पुनः जोड़ने वाला है। साथ ही, ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्पों को भी नई दिशा देने का माध्यम बन रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश के अंत में कहा कि जहां प्रभु श्री राम हैं, वहीं मार्ग है और वहीं भारत उजाले के रूप में जगमगाता है। उन्होंने ‘जय जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ अपने संदेश का समापन किया।

यह बयान रामनवमी के मौके पर अयोध्या में हुए ‘सूर्य तिलक’ के आयोजन के बीच आया है, जिसे लेकर देशभर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और आस्था का माहौल है।

यह भी पढ़ें – सीएम योगी को बच्ची ने भेंट किया खिलौना बुलडोजर, मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कही यह बात, देखें वीडियो

Girl Gift CM Yogi Toy Bulldozer: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शुक्रवार को एक प्यारा वाकिया हुआ। गोरखनाथ मंदिर में प्रातः भ्रमण के दौरान उन्हें वहां आई एक छोटी बच्ची ने खिलौना बुलडोजर उपहार में दिया। बच्ची का सप्रेम भेंट देखकर मुख्यमंत्री को खुशी भी हुई और सुखद आश्चर्य भी। वह बच्ची से भेंट पाकर मुस्कुराने लगे। उन्होंने उसके साथ तस्वीर भी खिंचवाई और फिर उसे खिलौना वापस कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…