Madhavi Latha Viral Video: साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ने वाली पसुपुलेटी माधवी लता का एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो जिसे माधवी ने खुद शेयर किया है में उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 स्थित महिला प्रार्थना कक्ष में दुर्गा स्तुति पढ़ते देखा और सुना जा सकता है। वीडियो संभवतः उनके साथ रहे किसी शख्स ने रिकॉर्ड किया है, जिसमें बीजेपी नेता के साथ साथ वहां मौजूद मुस्लिम महिलाएं भी नजर आ रही हैं, जो नमाज अदा कर रही हैं।

वीडियो की फ्रेमिंग कुछ ऐसी की गई है कि यूजर्स को दो धड़ों में बंट गए हैं। कुछ यूजर्स माधवी की पूजा पाठ में रुचि की तारीफ कर रहे, जबकि अन्य उनकी जमकर आलोचना कर रहे। अलोचना करने वालों की संख्या अधिक है। यूजर्स नेत्री पर जातिवादी प्रोपगैंडा फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। यहां तक की कांग्रेस ने भी अभिनेत्री सह बीजेपी नेता के इस कार्य की निंदा की है।

एक्स पर अपने आधिकारिक खाते से वीडियो शेयर करते हुए माधवी ने लिखा, “भाग-दौड़ के बीच एक पल की शांति। भारत के हृदय में बसे ईश्वर को प्रणाम। लोक कल्याण की खोज में सबसे पहले हमें अपने भीतर संतुलन स्थापित करना होता है। दिल्ली हवाई अड्डे के प्रार्थना कक्ष में मैंने खुद को ‘दुर्गा सूक्तम’ के दिव्य मंत्रों में लीन कर लिया और ‘जगज्जननी’ (जग की माता) से शक्ति प्राप्त की।”

उन्होंने लिखा, “जहां हमारा महान राष्ट्र भारत हमारी प्राचीन पूजा-पद्धतियों और मूल्यों के प्रतीक के रूप में ऐसे पवित्र स्थलों की व्यवस्था करता है, वहीं इनकी ‘शुद्धि’ बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। ये स्थान उन लोगों के लिए हैं जो सत्य के खोजी हैं, जो भक्त हैं, और जिनकी आत्मा शांत व स्थिर है। आइए, हम इन प्रार्थना कक्षों के हर एक इंच को एक ‘पुण्य क्षेत्र’ के समान पवित्र मानें। कामना है कि ये स्थान सदैव गहन शांति और गहरी आध्यात्मिक अनुभूति के केंद्र बने रहें।”

माधवी की पोस्ट पर कांग्रेस सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के राष्ट्रीय समन्वयक मोहम्मद वसीम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग करते हुए अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि कृपया इस पर कार्रवाई करें, क्योंकि प्रार्थना कक्ष केवल मौन प्रार्थना और ध्यान के लिए है। यह महिला नियमों का उल्लंघन कर रही है और जोर से प्रार्थना करके तथा कैमरा इस्तेमाल करके अन्य लोगों को असहज महसूस करा रही है।

वहीं, कमेंट सेक्शन में अन्य यूजर्स ने भी ऐसी ही प्रतिबिंबित किया। एक यूजर ने लिखा, “बकवास बंद करो। तुम तो बस दिखावा करती हो—कुछ मुसलमानों को अपने साथ फ्रेम में लेकर यह जताती हो कि तुम कोई बहुत ही नेक इंसान हो… लेकिन असल में तुम नफरत फैलाने वाली और कट्टरपंथी हो।” एक अन्य ने लिखा, “प्रार्थना कक्ष और पुस्तकालय में शांति बनाए रखी जानी चाहिए। आप इतनी जोर से जाप क्यों कर रही हैं?”

बहरहाल, माधवी के वीडियो पर विवाद जारी है। इस मुद्दे पर अभी तक एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कोई बयान जारी किया है। हालांकि, माधवी ने अपने बचाव में कहा है कि वो उनका हक है और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

यह भी पढ़ें – Google Trends: कौन हैं हरि सिंह? मालदीव स्पीड बोट क्रैश के बाद से लापता, भारचीय रैली लीजेंड की तलाश जारी

भारतीय रैली दिग्गज हरि सिंह अब भी लापता हैं। मालदीव में शुक्रवार तड़के हुए मोटर बोट क्रैश के बाद से वे और बोट सवार एक अन्य शख्स लापता हैं। उन्हें ढूंढ निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दोनों को समंदर में स्पॉट करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि मालदीव के वी फेलिधू के पास हुए इस हादसे के दौरान बोट में उद्योगपति गौतम सिंघानिया (रेमंड के मालिक), मशहूर रैली ड्राइवर हरि सिंह समेत सात लोग सवार थे। पूरी खबर पढ़ें…