महिलाओं को अपने बालों से कितना प्यार होता है ये हम सभी जानते हैं। वे अपने बालों को घना, काला और मजबूत बनाने के लिए तरह-तरह के रेमिडी का इस्तेमाल करती हैं और ट्रीटमेंट भी लेती हैं। वे अपना समय लगाती हैं, मेहनत करती हैं ताकि उनके बाल हेल्दी रहें।

बालों की बात इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक युवती कुर्सी पर बैठी है और अपना सिर मुंडवाती हुई नजर आ रही है। लोगों को यह हैरान करने वाला इसलिए लगा है कि क्योंकि उसने अपने कैप्शन में लिखा है कि पीओवी मां ने मेरी शादी की योजना बना ली है।

सोशल मीडिय पर छिड़ी बहस

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि यह शादी के खिलाफ विरोध करने का तरीक है। वीडियो में दिखने वाली लड़की का नाम कृति मेनन बताया जा रहा है। यह वीडियो कृति मेनन के इंस्टाग्राम अकाउंट से ही शेयर किया गया है।

वीडियो को लेकर लोगों की राय बंट गई है, एक ने कहा है कि यह अरेंज मैरिज के खिलाफ विरोध करने का अनोखा तरीका है। हालांकि कुछ का कहना है कि वह आजादी से फैसला लेने का यह प्रतीक है। फिलहाल इस वीडियो को लेकर युवती ने आगे की कोई जानकारी नहीं दी है, जानकारी मिलने पर खबर में अपडेट दिया जाएगा।

लोगों ने कहा- तुम्हें ताकत मिले

वीडियो में कृति ने यह नहीं बताया है कि वे शादी नहीं करना चाहती हैं या इसके पीछे की वजह क्या है। एक ने लिखा है कि तुम्हें और ताकत मिले तो अन्य ने कहा है कि यह फिल्मी समाधान से कम नहीं है। फिलहाल देखना है कि कृति लोगों के सवाल पर क्या पुष्टि करती हैं। हालांकि कुछ सेकंड के इस वीडियो ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा है।

यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन में ‘सुहागरात’ के बाद अब पूजा-पाठ का वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन के फर्श पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और कुछ मंत्रोच्चार किए जा रहे हैं। और अधिक पढ़ें

यह भी पढ़ें- अपनी कमाई के पैसों से खरीदी पहली चीज, बेटी ने तोहफे में दिया सोने का हार

बेटी का कहना है कि वह अपनी कमाई से सबसे पहले मां के लिए एक तोहफ़ा खरीदना चाहती थी। यह हमारे परिवार के लिए उनके किए गए हर त्याग के लिए उन्हें धन्यवाद देने का एक छोटा सा तरीका था। और अधिक पढ़ें-

Disclaimer: यह आर्टिकल एक्स प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई वीडियो पोस्ट और उसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है। जनसत्ता ने पोस्ट में बताए गए लोगों के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।