Girl Gift CM Yogi Toy Bulldozer: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शुक्रवार को एक प्यारा वाकिया हुआ। गोरखनाथ मंदिर में प्रातः भ्रमण के दौरान उन्हें वहां आई एक छोटी बच्ची ने खिलौना बुलडोजर उपहार में दिया। बच्ची का सप्रेम भेंट देखकर मुख्यमंत्री को खुशी भी हुई और सुखद आश्चर्य भी। वह बच्ची से भेंट पाकर मुस्कुराने लगे। उन्होंने उसके साथ तस्वीर भी खिंचवाई और फिर उसे खिलौना वापस कर दिया।

इस वाकिया का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बच्ची जिसका नाम यशस्विनी है, वह पांच साल की है और मूल रूप से कानपुर निवासी है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ मंदिर आई थी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को प्यारा भेंट दिया। इस संबंध में बच्ची ने बताया कि योगी जी ने मुझे चॉकलेट दी और मैंने उन्हें एक बुलडोजर गिफ्ट किया। लेकिन उन्होंने उसे मुझे वापस कर दिया और कहा कि मैं अच्छे से पढ़ाई करूं और बुलडोजर से खेलूं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री इनदिनों गोरखपुर दौरे पर हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस घटना की क्लिप शेयर की है। पोस्ट में लिखा गया है कि यह नन्हा-सा उपहार बड़े विश्वास का प्रतीक है, यह भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति है। आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को कानपुर की पांच वर्षीय यशस्विनी ने बुलडोजर खिलौना भेंट किया।

गौरतलब है कि आज देश रामनवमी मना रहा है। मुख्यमंत्री ने भी राज्य और देशवासियों को रामजन्मोत्सव की बधाई दी है। उन्होंने एक एक्स पोस्ट में लिखा, “धर्म, सत्य और मर्यादा के श्रेष्ठतम प्रतीक प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव ‘श्री रामनवमी’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।”

पोस्ट में लिखा है, “प्रभु श्री राम भारतीय चेतना के वे आदर्श हैं, जिनमें करुणा और कर्तव्य का अद्भुत संतुलन है। उनका जीवन स्मरण कराता है कि शक्ति का सौंदर्य मर्यादा में है और विजय का अर्थ लोकमंगल में। रामनवमी का यह पावन दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम अपने आचरण में सत्य, व्यवहार में करुणा और समाज में समरसता को स्थान दें, यही ‘रामत्व’ का सच्चा उत्सव है। प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी के जीवन में शांति, संतुलन और सद्भाव बना रहे, यही मंगलकामना है। जय श्री राम!”

यह भी पढ़ें – ‘पहले मंदिरों को सुविधा नहीं मिलती थी’, CM योगी बोले- पैसा कब्रिस्तान के लिए जाता था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि पहले मंदिरों को कोई सुविधा नहीं दी जाती थी और पैसा कब्रिस्तान के लिए दिया जाता था। पूरी खबर पढ़ें…