इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर ‘कला’ (Qala) फिल्म का गाना ‘घोड़े पे सवार’ (Ghodey Par Sawaar) पर लोग खूब रील और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम खोलते ही आपको इस गाने पर बनाए गए ना जाने कितने वीडियो देखने को मिल जाएंगे लेकिन इसी गाने पर एक ऐसा वीडियो बनाया गया। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा। दरअसल, एक लड़की ने साइकिल चलाते हुए इस गाने पर डांस किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की साइकिल चलाते हुए ‘घोड़े पे सवार’ गाने पर जोरदार डांस कर रही है। हाथ छोड़कर साइकिल चलाती लड़की ने पिंक कलर लहंगा चुन्नी पहन रखी है। इस वीडियो में बहुत बेहतरीन ढंग से डांस करती नजर आ रही। @B_udh_ra नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
इस अकाउंट पर इस तरह के कई वीडियो देखे जा सकते हैं। ऐसे ही एक वीडियो में ये लड़की अपने सिर पर मटकी रख कर
कर रही है। इस सोशल मीडिया अकाउंट से साइकिल पर बैठकर डांस करने के कई वीडियो साझा किए गए हैं लेकिन ‘घोड़े पे सवार’ गाने पर किया गया डांस तेजी से वायरल हो रहा। इस वीडियो को पसंद करते हुए लोग कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद लिखा जी कैसे साइकिल में इतनी अच्छी तरीके से कोई डांस करके वीडियो बना सकता है। पूनम शर्मा नाम की एक यूजर ने पूछा, “इतना प्यारा वीडियो, वह भी इतने प्यारे गाने पर।” शुभम शुक्ला नाम की एक यूजर ने लिखा कि इससे प्यारा वीडियो मैंने अभी तक नहीं देखा है।
राजेंद्र त्रिपाठी नाम के एक ट्विटर पर लिखते हैं कि वाह, कितनी खूबसूरती से वीडियो बनाया है। अनुभा तिवारी नाम की एक यूजर ने लिखा, ” भारत में कला दिखाने वालों की कमी नहीं है, इतने शानदार डांस ने सभी का दिल जीत लिया।” जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं।