अडानी ग्रुप (Adani Group) की तरफ से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि साल 2030 तक 100 मिलियन यानी 10 करोड़ पौधे उगाने का संकल्प लिया गया है। विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) के ट्रिलियन ट्रीज़ प्लेटफ़ॉर्म 1t.org पर ये संकल्प लिया गया है। 100 मिलियन पेड़ों में मैंग्रोव के साथ-साथ स्थलीय पेड़ भी शामिल होंगे। कांग्रेस नेता ने इस पर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) का जिक्र करते हुए तंज कसा है।
अडानी समूह ने किया बड़ा ऐलान
अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी (Gautam Adani) ने कहा, “ट्रिलियन पेड़ लगाने के लिए 1t.org की महत्वाकांक्षा का पैमाना बहुत प्रेरणादायक है। यह मानवता के लचीलेपन का प्रतिबिंब है। अडानी ग्रुप (Adani Group) के इस संकल्प पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि सराहनीय कार्य होगा, बशर्ते मोदी जी के चुनावी वादों की तरह जुमला ना बन जाये।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
@ankittiwadi यूजर ने लिखा कि हरित प्रयास। उम्मीद है मिस्टर अडानी उनके विकास तक उनके साथ रहेंगे। पौधों की सुरक्षा पेड़ बनने तक होगी। @Mihir23760756 यूजर ने लिखा कि हिन्दुस्तान में एक बात बड़ी अच्छी है। बोलने की आजादी। छोटा, बड़ा कोई कुछ भी बोल सकता है। 100 मिलियन पौधे आठ साल मे लगायेंगे, मतलब औसतन करीब 35000 पौधे रोजाना, वो भी आठ साल तक लगातार! बस गिनते रहिये।
@LynnNoronha यूजर ने लिखा कि यह भी एक जुमला ही है। @Rajan78160775 यूजर ने लिखा कि 10 करोड़ पेड़ लगाना कोई समस्या नहीं है। समस्या उन्हें संरक्षण देने में है। गर्मियों के दौरान ट्री गार्ड और पानी की जरूरत होती है, अगर ये मिल जाए तो ही योजना सफल हो सकती है। एक यूजर ने लिखा कि पर्यावरण की दृष्टी से ये कदम बेहद महत्वपूर्ण और जरूरी भी है लेकिन अगर सही और अच्छे मन से यह कार्य किया जाए तो..!
बता दें कि दावोस में हो रहे विश्व आर्थिक मंच में अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी ने कहा कि COP 21 के द्वारा निर्धारित लक्ष्य 2.5 से 3 बिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड का कार्बन सिंक बनाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता के तहत हमारा समूह साल 2030 तक 100 मिलियन पेड़ लगाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, अडानी ग्रुप अब तक 29.52 मिलियन पेड़ लगा चुका है।