देशभर में इस वक्त शारदीय नवरात्रि की धूम है, कहीं रामलीला का जोर है तो कहीं गरबा और डांडिया की धूम है। गरबा खासतौर पर गुजरात की सांस्कृतिक पहचान है और अहमदाबाद तो इसके सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। अहमदाबाद में इन दिनों गरबा की शुरुआत हो चुकी है। देर रात तक होने वाले आयोजनों में महिला सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा होता है और उसी को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद पुलिस की स्पेशल टीम गरबा वाले कपड़ों में पंडालों के अंदर गश्त कर रही है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें अहमदाबाद पुलिस की स्पेशल ‘शी टीम’ (SHE Team) की ऑफिसर गरबा की वेशभूषा में पेट्रोलिंग कर रही हैं।

गरबा पंडाल में तैनात अंडरकवर टीम

अहमदाबाद पुलिस ने गरबा पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस अनोखी मुहिम की शुरुआत की है। गरबा पंडालों में महिला पुलिसकर्मीक वर्दी में न होकर गरबा वाले कपड़ों में घूम रही हैं ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। इस दौरान यह महिला पुलिस अधिकारी लोगों से घुल-मिल भी जाती हैं जिससे कि लोगों को शक नहीं होता।

इंस्पेक्टर निधि कर रही हैं टीम को लीड

इन महिला पुलिसकर्मियों का सीधा उद्देश्य गरबा के रंग में भंग डालने वाले मनचलों और हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखना और लड़कियों को एक सुरक्षित माहौल देना है। वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला पुलिस अधिकारी महिला अपराध पुलिस स्टेशन की PI निधि कलसारिया हैं जो इस टीम को लीड कर रही हैं। अहमदाबाद पुलिस की ओर से भी यह वीडियो शेयर किया गया है।

अद्भुत! एक हाथ में तलवार तो दूसरे में जीप की स्टेयरिंग, राजपूत महिलाओं की शानदार तलवारबाजी का वीडियो हुआ वायरल

क्या है इस टीम का काम?

वीडियो में देखा जा सकता है कि इस टीम को अंडरकवर रूप में तैनात किया गया है। अहमदाबाद पुलिस की SHE Team को सरखेज के स्वर्णिम नगरी/AC Dome गरबा पंडाल में तैनात किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह महिला पुलिस अधिकारी गरबा के पारंपरिक कपड़ों में घूम रही हैं, लोगों से बात कर रही हैं। संदिग्ध रिकॉर्डिंग चेक कर रही हैं और लोगों पर नजर भी रख रही हैं।

कुल 8 टीमें तैनात हैं गरबा पंडालों में

अहमदाबाद पुलिस की इस पहल को लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है। कुछ लोग तो इस पहल का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे दूसरे लोगों की प्राइवेसी में दखल बता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बड़े क्लबों और पार्टी प्लॉटों में ऐसी करीब 8 स्पेशल टीमें रात आठ बजे से लेकर गरबा खत्म होने तक तैनात रहती हैं। अहमदाबाद पुलिस का मैसेज बिल्कुल साफ है, दूसरों की प्राइवेसी का सम्मान करें, बिना मर्जी के किसी का वीडियो न बनाएं और गरबा की पावन भावना को ठेस न पहुंचाएं।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…