एक बाप के लिए बेटी की तालीम, उसकी ख्वाहिशें और उसकी हिफाजत सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर शायद आपकी आंखें भी नम हो जाएं। वीडियो में एक पिता अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए साइकिल पर शहर लेकर पहुंचता है। सर्दियों के दिन हैं, इसलिए शाम जल्दी ढल जाती है। परीक्षा खत्म होने के बाद पिता बेटी को साइकिल के पीछे बैठाकर अंधेरे में घर के लिए निकल पड़ता है। तभी पीछे से एक कार आती है और उसकी तेज हेडलाइट साइकिल पर पड़ती है। कार में बैठे युवकों की आवाज सुनकर पिता साइकिल की रफ्तार बढ़ा देता है। आखिर ऐसा क्या हुआ था कि पिता ने अचानक पैडल तेजी से चलाना शुरू कर दिया? क्या उसे बेटी की सुरक्षा की चिंता सताने लगी थी? या फिर पीछे आ रही कार ने उसे किसी अनहोनी के डर से घबरा दिया था? पिता की घबराहट क्यों बढ़ती जा रही थी पूरी कहानी पढ़ें…

कार की रोशनी पड़ते ही पिता ने साइकिल की रफ्तार क्यों बढ़ा दी?

परीक्षा खत्म हो चुकी थी। रात का अंधेरा गहराने लगा था। पिता अपनी बेटी को साइकिल पर पीछे बैठाकर घर की ओर लौट रहा था। तभी पीछे से एक कार आई। कार की तेज रोशनी साइकिल पर पड़ी और उसमें बैठे युवाओं की आवाजें सुनाई दीं। पिता अकेला था। साथ में उसकी जवान बेटी थी। उसके पास न कोई बाइक थी, न कार और न ही अपनी बेटी की हिफाजत के लिए कोई और सहारा। उसके पास थी तो सिर्फ एक पुरानी साइकिल।

ऐसे में पीछे से आती कार और उसमें बैठे युवाओं की आवाज ने पिता की चिंता बढ़ा दी। उसके मन में कई तरह के सवाल उठने लगे। अगर कार साइकिल के पास आ गई तो? अगर रास्ते में रोक लिया गया तो? रात का अंधेरा और सुनसान रास्ता कहीं किसी अनहोनी की वजह न बन जाए? शायद इन्हीं आशंकाओं ने पिता को साइकिल और तेज चलाने के लिए मजबूर कर दिया। वह लगातार पैडल मारता रहा। उसकी कोशिश थी कि किसी तरह बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित घर पहुंचा दे। जिस साइकिल को देखकर कोई शायद गरीबी या मजबूरी देखे, उस पिता के लिए वही साइकिल अपनी बेटी को उसके सपनों तक पहुंचाने का जरिया थी। वह उसे परीक्षा दिलाने शहर लेकर आया था और अब अंधेरी रात में उसी बेटी को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए पूरी ताकत लगा रहा था। साइकिल की रफ्तार भले ही कार से मुकाबला नहीं कर सकती थी, लेकिन उस वक्त पिता अपने डर से मुकाबला कर रहा था। हर पैडल के साथ उसकी कोशिश यही थी कि बेटी जल्द से जल्द घर पहुंच जाए। उसे अपनी थकान की चिंता नहीं थी, उसे सिर्फ बेटी की फिक्र थी।

पिता की हालत देखकर कार सवार ने क्या किया?

पीछे से आ रही कार में बैठे युवकों ने अंधेरे में साइकिल पर बेटी को लेकर जा रहे पिता को देखा और कार की हेडलाइट जला दी। जैसे ही कार की तेज रोशनी पिता पर पड़ी, उन्होंने साइकिल के पैडल और तेजी से चलाने शुरू कर दिए। पिता की कोशिश थी कि किसी भी तरह अपनी बेटी को रात के अंधेरे में जल्द से जल्द घर पहुंचा दें। उस वक्त उनके मन में बस एक ही चिंता थी बेटी की सुरक्षा। रास्ता अंधेरा था, साइकिल पुरानी थी और सफर आसान नहीं था। लेकिन पिता के लिए अपनी थकान से ज्यादा जरूरी बेटी को सुरक्षित घर पहुंचाना था।

वही बेटी, जिसके बेहतर भविष्य के लिए पिता उसे परीक्षा दिलाने शहर तक लेकर आया था। बेटी की पढ़ाई और उसके सपनों के लिए उसने अपनी सुविधाओं की परवाह नहीं की। अब रात के अंधेरे में उसी बेटी को सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी उसके हर पैडल में नजर आ रही थी। पिता के पास बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए महंगी गाड़ी नहीं थी, लेकिन उसके सपनों को पूरा करने का जज्बा जरूर था। उसके पास साधन भले ही कम थे, लेकिन अपनी बेटी के लिए उसकी जिम्मेदारी और प्यार किसी चीज से कम नहीं था।

उस पुरानी साइकिल पर सिर्फ उसकी बेटी नहीं बैठी थी, बल्कि उसकी उम्मीदें, उसके सपने और उसकी पूरी दुनिया बैठी थी।