सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर को हल्के में लेने वाले लोगों के सामने आज एक से बढ़कर ऐसे उदाहरण हैं जिन्होंने इस काम की ताकत को समझाया है। आज दुनिया कंटेंट क्रिएटर की ताकत को समझ गई है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स का जमावाड़ा है जो इस काम के जरिए अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं। इस बीच कंटेंट क्रिएटर की पावर को एक्सप्लेन करने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

मुंबई की एक कंटेंट क्रिएटर का इंस्टाग्राम वीडियो काफी वायरल है जिसने 5 लाख फॉलोअर्स तक पहुंचने का माइलस्टोन हासिल किया और यह उपलब्धि उसके लिए तब और ज्यादा खास हो गई जब उसके पिता ने पॉजिटिव रिएक्शन दिया और बेटी की खुशी को सेलिब्रेट किया।

5 लाख फॉलोअर्स की अचीवमेंट पर पिता-बेटी का सेलीब्रेशन

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो उर्वशी पलांडुरकर नाम की यूजर ने शेयर किया है। उर्वशी ने पिता से अपने फोन पर उनकी प्रोफाइल खोलने के लिए कहती हैं। जैसे ही वह पेज देखते हैं उन्हें पता चलता है कि उनके फॉलोअर्स की संख्या 500,000 को पार कर गई है। उर्वशी के पिता का रिएक्शन देखने लायक होता है और इस अचीवमेंट के लिए वह उसे गले लगा लेते हैं।

“दरवाजों से हटकर खड़े हों…” दिल्ली मेट्रो में शमी नारंग के पोते ने पहली बार सुनी दादू की आवाज, बच्चे का क्यूट रिएक्शन VIRAL

पिता ने की बेटी के टैलेंट की तारीफ

उर्वशी के पिता ने इस दौरान उनकी बेटी को सपोर्ट करने वाले लोगों का दिल से धन्यवाद भी किया। पिता ने बेटी के टैलेंट की तारीफ की और कहा कि अब उसका अगला गोल 1 मिलियन फॉलोअर्स का सेट करते हैं। उर्वशी ने 5 लाख फॉलोअर्स की उपलब्धि को केक काटकर सेलिब्रेट किया।

उर्वशी ने बताया कैसे हुई थी शुरुआत?

उर्वशी ने वीडियो को इंटरनेट पर शेयर करते हुए लिखा है, “उन्हें याद है कि उन्होंने कंटेंट क्रिएशन की शुरुआत अपनी छत पर वीडियो शूट करने से की थी और उन्हें एडिट करने में घंटों का समय लगता था फिर धीरे-धीरे ऑडियंस बनाई थी। उर्वशी को यह भी याद है कि कई हफ्तों तक उनके 99,000 फॉलोअर्स थे। फिर आखिरकार 1 लाख का आंकड़ा छू लिया और आज हम 5 लाख तक पहुंच गए।” उर्वशी ने लिखा है, ” आप में से हर एक का बहुत-बहुत धन्यवाद जो इस सफर में मेरे साथ खड़े रहे।

उर्वशी के इस वीडियो को देखने वाले लोगों ने उन्हें बधाई दी है। उर्वशी के वीडियो पर कई लोगों ने रिएक्शन देते हुए उन्हें विश किया है। एक यूजर ने लिखा, “हमें सिर्फ तुम पर ही नहीं, बल्कि तुम्हारे पिता पर भी गर्व है… तुम खुशकिस्मत हो कि वह तुम्हारे साथ हैं… वह असल में एक हीरो हैं जो तुम्हारे साथ हैं।”

नोएडा DLF मॉल में घी-रिफाइंड चुराते पकड़ी गई महिला की कहानी क्या है, CCTV से खुली चोरी, सिक्योरिटी ने पकड़ा- VIDEO VIRAL

एक और ने कमेंट किया, “अपने पापा के चेहरे पर मुस्कान और खुशी तो देखो। उन्हें तुम पर बहुत गर्व है।” एक और अन्य यूजर ने लिखा- “जबरदस्त बेटी और उससे भी ज़्यादा जबरदस्त आपके पापा।”

यह भी पढ़ें- जब हवा में होंगे तो कौन बचाएगा? 174 यात्रियों के हीरो स्मित मच्छार ने एक साल पहले जो कहा अब क्यों हुआ वायरल- ‘नहीं बनना था पायलट’

Smit Machchhar Viral Video: फ्लाईदुबई फ्लाइट में बड़े हादसे को टालने के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आ गया है। लोग हर तरफ स्मित मच्छार के बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, लोग उन्हें हीरो बता रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साल पहले वे बोल रहे हैं कि कि जब आप हवा में होंगे तो आपको कौन बचाने आएगा। इस पॉडकास्ट में उन्होंने प्रशिक्षित क्रू की अहमियत के बारे में बात की थी। अब दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में जानलेवा कॉकपिट घटना के बाद एक बार से यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। और अधिक पढ़ने के लिए क्लिक करें…