Emotional Father Daughter Moment: पिता और बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है। एक पिता अपनी बेटी के लिए कुछ भी कर सकता है। वहीं, बेटी भी पिता पर अपनी जान लुटाती है। पिता को गौरवांवित और स्पेशल महसूस कराने के लिए वो कुछ भी करने को तैयार रहती है। इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो पिता-बेटी के रिश्ते की इसी खूबसूरती को दिखा रहा है।

गिफ्ट पाकर भावुक हुए पिता

वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर simran_21011 नाम की यूजर ने शेयर किया है में देखा जा सकता है कि एक बेटी अपने पिता को आंखें बंद करने कहती है और फिर उनके हाथ में एक डब्बा रखती है। डब्बे को पिता बड़ी कौतूहल से खोलते हैं और फिर उसे झटके से बंद कर देते हैं, इसके बाद उनकी आंखें डबडबा जाती हैं।

इसे क्या कहेंगे आप… छात्रा ने अपने खून से बनाई ‘गुरुजी’ की तस्वीर, अनोखा गिफ्ट पाकर खान सर ने ऐसे किया रिएक्ट, देखें VIDEO

वीडियो में आगे दिखाया गया है कि डब्बे में सोने की अंगूठी होती है जो उनके बेटी लेकर आई है। वो गिफ्ट लेने से बार-बार मना करते हैं। हालांकि, बेटी उन्हें सोने की अंगूठी पहना देती है और उन्हें मुस्कुराने को कहती है। वीडियो के आखिर में पिता को गर्व और खुशी के साथ गिफ्ट को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो –

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद से यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक लाखों यूजर्स देख और शेयर कर चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स स्पष्ट रूप से भावुक नजर आए। पिता-बेटी के इस प्यारे मोमेंट ने उनके दिल को छू लिया। उन्होंने कमेंट सेक्शन में इमोशनल होकर टिप्पणी की है।

ट्यूशन टीचर को बच्चों ने दिया सरप्राइज, पहले आंखें बंद करवाई फिर हाथ में रखा प्यारा तोहफा, दिल खुश कर देगा यह Viral Video

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “अंकल जी इमोशनल और गर्वित एक साथ हो गए।” दूसरे यूजर ने लिखा, “ओह अंकल जी आप डिसर्व करते हैं यह तोहफा। ढेर सारा प्यार।” तीसरे यूजर ने कहा, “मैंने भी अपने बाबा को सोने की अंगूठी गिफ्ट की थी। वो वाकई एक गर्व का पल था।”

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “काश मेरे अब्बू होते तो मैं भी उनको ऐसे गिफ्ट करता। आप बहुत ज्यादा ब्लेस्ड हो। माशाअल्लाह। नो नजर प्लीज।” बहरहाल, वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आपको यह वीडियो कैसा लगा, कमेंट करके बताएं।