उत्तर प्रदेश के इटावा से छात्र के सिर पर तबला बजाते हुए शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है,जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद प्राइमरी स्कूल टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। चलिए इस वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी के बारे में बताते हैं।
दरअसल, वायरल वीडियो में दिखने वाला शख्स इटावा में एक प्राइमरी स्कूल के टीचर है। उन्हें एक बच्चे के सिर को तबले की तरह थपथपाते हुए देखा गया। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, वे कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी जाहिर करने लगे।
वीडियो स्कूल के क्लास का बताया जा रहा है, क्लास में शिक्षकऔर कुछ छात्र मौजूद हैं। इसी समय शिक्षक एक बच्चे के सिर पर तबला बजाने लगते हैं, जिसे कैमरे से शूट किया जाता है। बच्चे के सिर पर बाल नहीं है, वह जमीन बैठा है और शिक्षक कुर्सी पर बैठे हुए हैं। इस समय वे खूब हंस रहे हैं जिसे देखकर वहां मौजूद अन्य छात्र भी हंसने लगते हैं।
फेसबुक पर शेयर किया बच्चे का वीडियो
रिपोर्ट्स के अनुसार, क्लासरूम में एक बच्चे के सिर पर ‘तबला बजाते’ हुए दिखाई दे रहे शिक्षक दिनेश कुमार माथुर ने ही यह वीडियो रिकॉर्ड किया था और बाद में इसे अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट भी किया था। वीडियो में माथुर कुर्सी पर बैठे हुए थे और एक बच्चा उनके सामने जमीन पर बैठा था। माथुर ने बच्चे के सिर पर बार-बार ऐसे थपथपाया जैसे कोई ड्रम बजा रहा हो और फिर जोर-जोर से हंसने लगे; उनके आस-पास बैठे दूसरे बच्चे भी इसमें शामिल हो गए।
इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह वीडियो बेसिक शिक्षा विभाग की नज़र में आया। घटना का संज्ञान लेते हुए, बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. राजेश कुमार ने दिनेश कुमार माथुर के व्यवहार को अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। विभाग इस मामले की जांच कर रहा है और जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, इस वीडियो पर आपकी क्या राय है?
