Elderly Woman Struggle Viral Video: इंटरनेट पर आएदिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो हमें हंसाते हैं, कुछ रुलाते हैं और कुछ जीवन जीने का तरीका सिखाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हमें एक गहरा मैसेज दे जाते हैं, जिसे हम कई महीनों तक भूल नहीं पाते। इंटरनेट पर इनदिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने यूजर्स ने एक बहुत बड़ा मैसेज दिया है। साथ ही भावुक भी किया है।
महिला सशक्तिकरण के असल मायने समझाए
वीडियो जिसे एक्स पर @WokePandemic ने शेयर किया है में दिखाया गया है कि यात्रियों से भरी मुंबई लोकल में एक बुजुर्ग महिला ब्रेसलेट बेच रही है। इस दौरान यात्रियों में से एक महिला वीडियो बनाते हुए अम्मा से बातचीत करती है। यह बातचीत जो नाम और उम्र पूछने से शुरू होती है, वो आत्मसम्मान से जीने का मंत्र पर खत्म होती है। अम्मा ने यूजर्स को महिला सशक्तिकरण के असल मायने समझाए हैं।
वीडियो में अम्मा ने गुजराती से बात करते हुए बताया कि उनका नाम कमला बेन मेहता है और वो 89 साल की हैं। उन्होंने बताया कि वो नालासोपारा में रहती हैं और इज्जत की रोटी कमाने के लिए बीते 60 वर्षों से अधिक से लोकल ट्रेन में सामान बेच रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर भगवान हैं और वो उन्हें मेहनत से कमाने खाने के लिए शक्ति देते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो –
एक्स पर पोस्ट किया गया यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक लाखों यूजर्स देख चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स ने साफतौर पर भावुक होते हुए टिप्पणी की है। जबकि कुछ ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार इन बुजुर्गों के लिए मुकम्मल व्यवस्था नहीं कर सकती कि वो एक उम्र के साथ चैन से जी सकें।
वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “एक तरफ तो गर्व होता है कि वे इस उम्र में भी एक्टिव हैं, लेकिन यह जानकर दुख भी होता है कि उन्हें इस उम्र में भी काम करना पड़ रहा है। बस सभी से रिक्वेस्ट है कि ज़रूरतमंद लोगों से ही सामान खरीदें। उनसे मोलभाव न करें। आइए उन्हें इज़्ज़त से ज़िंदगी जीने में मदद करें।”
दूसरे यूजर ने कहा, “कमजोर और लाचार लोगों का शोषण ऐसा ही होता है! 60 सालों में वह इतनी तरक्की नहीं कर पाई कि रिटायर होकर शांति से जिंदगी जी सके।” तीसरे यूजर ने लिखा, “89 साल की उम्र में भी आत्मनिर्भर! सच्चा सम्मान और प्रेरणा!” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “भारत में सबसे ज़्यादा बेचने वाले लोग बूढ़े, विकलांग, युवा, नाबालिग, अंधे, दिव्यांग और गरीब हैं।”
