जिस कंपनी में आप काम करते हैं, अगर वहां के मालिक आपके काम की कद्र करते हैं और आपकी मेहनत के मुताबिक आपको इनाम देते हैं, तो आप वाकई खुशकिस्मत हैं। अक्सर देखा जाता है कि कंपनियां सालाना इंक्रीमेंट के नाम पर कर्मचारियों की सैलरी में एक-दो हजार रुपये बढ़ाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर देती हैं। लेकिन दुबई की एक रियल एस्टेट कंपनी ने अपनी बेहतरीन कर्मचारी को ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कंपनी ने साल 2026 की टॉप परफॉर्मर चुनी गईं नतालिया चावेज को लग्जरी एसयूवी Lamborghini Urus गिफ्ट की है। खास बात यह है कि नतालिया ने महज दो साल में 500 मिलियन डॉलर यानी 50 करोड़ डॉलर से अधिक की प्रॉपर्टी को बेचने में कामयाबी हासिल की थी। यह मामला दुबई की रियल एस्टेट कंपनी रिचकी प्रॉपर्टीज का है। कंपनी के CEO फहमी अवाद ने कंपनी की तीसरी वर्षगांठ पर अवॉर्ड समारोह के दौरान नतालिया चावेज को यह खास तोहफा दिया। कंपनी ने कर्मचारियों को चार तोहफे दिए जिसमें नतालिका 2026 की टॉप परफॉर्मर रही।
कैसे कंपनी ने lamborghini urus की गिफ्ट
जब नतालिका को फर्स्ट रनर घोषित किया गया तो वो अपनी ट्रॉफी लेकर स्टेज से नीचे उतर ही रही थी तभी कंपनी के CEO ने उनका दोबारा नाम लेकर उन्हें मंच पर बुलाया और कहा कि आपके लिए एक और सरप्राइज है। नतालिका को एक शानदार Lamborghini Urus के पास ले जाया गया जिसे बड़े से लाल रंग के रिबन से सजाया गया था। कार देखकर नतालिका खुशी से झूम उठीं। अपनी मेहनत के बदले इतना महंगा तोहफा पाकर नतालिका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कंपनी ने कार गिफ्ट करने का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और ये वीडियो कुछ ही पलों में सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा में आ गया।
ये Lamborghini Urus कितनी कीमती है?
lamborghini urus का नाम बेहतरीन लग्जरी गाड़ियों में गिना जाता है। दमदार परफॉर्मेंस देने वाली ये गाड़ी बेस्ट परफॉर्मर के लिए खास तोहफा रही। बात करें इस गाड़ी के दामों की तो दुबई में इस एसयूवी की कीमत 9 लाख से 15.5 लाख UAE दिरहम के बीच बताई गई है। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत लगभग 2.3 करोड़ से 4 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
नतालिया ने कैसे हासिल की ये सफलता ?
रिपोर्ट के मुताबिक नतालिया चावेज अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत और ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता को देती रही है। उन्होंने जानकारी दी कि उनका मकसद ग्राहकों को दुबई में निवेश करने के लिए प्रेरित करना है। वो हमेशा अपने काम में बेहतरीन प्रदर्शन देने की कोशिश करती हैं। वो लगातार मेहनत करती है और अपने ग्राहको की 24 घंटे मदद करती है। नतालिया को Lamborghini Urus दिए जाने की घटना सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रही हैं, खासतौर उन कर्मचारियों को जो अपनी कंपनी द्वारा दिए गए इंक्रीमेंट से असंतुष्ट रहे।
डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी और वायरल पोस्ट के आधार पर तैयार की गई है। इसमें दी गई जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। इस खबर में किए गए दावों की जिम्मेदारी संबंधित स्रोत की है।
