कुदरत में कुछ जीव सचमुच ऐसे दिखते हैं जैसे वे किसी फैंटेसी फ़िल्म से निकलकर आए हों और इसी वजह से एक खास तरह का सांप सब का ध्यान खींच रहा है। हम बात कर रहे हैं ‘ड्रैगन स्नेक’ की जो एक दुर्लभ प्रजाति है और आम रेंगने वाले जीवों के बजाय छोटे ड्रैगन जैसा दिखता है।
अपनी उभरी हुई पीठ और लगभग जादुई लुक की वजह से चर्चा में है और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि लोग इससे काफी आकर्षित होते हैं। पिछले 24 घंटों से Google पर ‘ड्रैगन’ और ‘रेप्टाइल’ शब्द ट्रेंड कर रहे हैं।
क्या यह असल ज़िंदगी का ड्रैगन है?
ड्रैगन स्नेक (ज़ेनोडर्मस जावानिकस) दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों जैसे इंडोनेशिया, थाईलैंड और मलेशिया में पाया जाता है। इसे नमी वाली और दलदली जगहें पसंद हैं और यह आमतौर पर धान के खेतों, दलदलों और जंगलों के किनारों पर देखा जाता है।
यह सांप अपनी पीठ पर मौजूद उभरी हुई, खुरदरी पपड़ियों (स्केल्स) की वजह से अनोखा है। ये छोटे कांटों या उभारों (रिजेज़) की तरह दिखते हैं बिल्कुल वैसे ही जैसे आप पुरानी कहानियों की किताबों में किसी ड्रैगन पर देखते हैं। यह बहुत बड़ा नहीं होता, आमतौर पर लगभग 2 से 3 फ़ीट लंबा होता है, लेकिन इसका लुक ही गहरी छाप छोड़ने के लिए काफ़ी है। इसकी बड़ी-बड़ी गहरी आंखें और पतला शरीर इसके जादुई या फैंटेसी वाले लुक को और भी बढ़ाते हैं।
ड्रैगन स्नेक का व्यवहार कैसा होता है?
ड्रैगन स्नेक शांत और शर्मीले स्वभाव के होते हैं। ये रात में ज़्यादा सक्रिय रहते हैं और दिन के समय ज़मीन के नीचे या पत्तों के बीच छिपे रहना पसंद करते हैं। इनका पसंदीदा खाना मेंढक, टेडपोल और छोटी मछलियां हैं। अगर ड्रैगन स्नेक को खतरा महसूस होता है तो उसकी एक अजीब आदत है… वह एकदम अकड़ जाता है जैसे कि अपनी जगह पर जम गया हो। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह शिकारियों को डराने का एक तरीका है।
हालांकि कई सरीसृप (रेप्टाइल) प्रेमी इस सांप की खूबसूरती और अनोखे रूप से आकर्षित होते हैं, लेकिन कैद में इसे पालना आसान नहीं है। यहां तक कि माहिर लोग भी इनकी देखभाल करने में मुश्किल महसूस करते हैं और दुख की बात है कि कई ड्रैगन स्नेक अपने प्राकृतिक आवास से बाहर ज़्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाते। इसलिए, भले ही ये देखने में बहुत शानदार हों, लेकिन इन्हें जंगल में ही रहने देना बेहतर है।
ड्रैगन जैसी खूबियों वाले दूसरे सांप
ड्रैगन स्नेक अकेला ऐसा सरीसृप नहीं है जो लोगों को ड्रैगन की याद दिलाता है। कुछ और भी ऐसे जीव हैं जिनका रूप जंगली और कांटेदार होता है।
स्पाइनी बुश वाइपर- मध्य अफ्रीका में पाया जाने वाला यह सांप खुरदरे और कांटेदार स्केल्स (शल्क) वाला होता है, जो कवच जैसे दिखते हैं। यह ज़हरीला होता है और इसे देखना एक अनोखा अनुभव है।
ग्रीन बुश वाइपर- यह भी अफ्रीका का ही जीव है। इसका शरीर चमकदार हरे रंग का होता है और इसके स्केल्स की बनावट ऐसी होती है कि यह किसी जंगली साम्राज्य का जीव लगता है।
यह भी पढ़ें- मरे हुए बच्चे को सीने से लगाए 6 दिन तक तैरती रही मां डॉल्फिन, झुंड ने नहीं छोड़ा साथ; वीडियो देख रो पड़े लोग
फ्रैगल अपने दो हफ्ते के मरे हुए बच्चे को 6 दिन तक हिंद महासागर में अपने साथ लेकर तैरती देखी गई। एक पल के लिए भी उसने अपने बच्चे को छोड़ा नहीं। इसके पहले भी डॉल्फिन फ्रैगल के साथ बहुत बुरा हो चुका है वह इस दर्द को पहले भी महसूस कर चुकी है, वह इसी तकलीफ से पहले भी टूट चुकी है। रिसर्चर्स के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं है फ्रैगल इससे पहले भी अपने 4 बच्चे खो चुकी है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
