पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रियों को पालतू कुत्ते के साथ सफर करना कितना मुश्किल भरा हो सकता है यह आपको अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित लागार्डिया एयरपोर्ट से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले से पता चल जाएगा। यहां डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उड़ान के दौरान एक कुत्ते ने विमान के केबिन में पेशाब कर दिया। इसके बाद पायलट ने यात्रियों के सामने दो विकल्प रखे या तो विमान की सफाई कराई जाए और उड़ान में देरी हो, या फिर बदबू के बीच तय समय पर टेकऑफ किया जाए।
पायलट के इस प्रस्ताव पर यात्रियों ने हाथ उठाकर वोट किया। इस अनोखी घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यात्रियों को हाथ उठाकर वोट डालते हुए देखा जा सकता है।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीविजन होस्ट जेनिफर कॉफी ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बताया है कि पायलट ने यात्रियों को जानकारी दी कि पिछली उड़ान के दौरान एक कुत्ते ने विमान के अंदर पेशाब कर दिया था, इसके चलते केबिन में बदबू फैल गई थी।
पायलट ने रखे पैसेंजर्स के सामने दो ऑप्शन
पायलट ने यात्रियों को बताया कि उनके पास विमान की सफाई कराने का विकल्प है, लेकिन इससे फ्लाइट के रवाना होने में देरी होगी। दूसरा विकल्प यह था कि सफाई का इंतजार किए बिना विमान को निर्धारित समय पर उड़ान भरने दी जाए और यात्रियों को बदबू के बीच सफर करना पड़े।
पायलट ने कराई वोटिंग
इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब पायलट ने यात्रियों से पूछा कि वे क्या चाहते हैं। उन्होंने यात्रियों से हाथ उठाकर अपनी पसंद बताने को कहा। कॉफी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा कि वह खुद इस फ्लाइट में यात्रा नहीं कर रही थीं। उन्होंने जो वीडियो साझा किया, उसमें लागार्डिया एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस के गेट पर मौजूद यात्री पायलट के सवाल पर हाथ उठाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यात्रियों ने किस ऑप्शन के समर्थन में ज्यादा वोट किया।
वीडियो को 1 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा
कॉफी के इस वायरल वीडियो को 1 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया तो कुछ ने विमान में पालतू जानवरों को ले जाने के नियमों पर सवाल उठाए।
वायरल वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन
एक यूजर ने मजाक में कहा कि विमान में हमेशा कोई न कोई ऐसा अभिभावक मिल जाएगा, जो सफाई का सामान लेकर विमान को रवाना करने के लिए तैयार हो जाएगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि उसे लोगों से भरे केबिन के बजाय कुत्तों से भरे केबिन में सफर करना ज्यादा पसंद होगा।
एक नर्स और नियमित रूप से हवाई यात्रा करने वाले यात्री ने भी पालतू जानवरों का बचाव किया। उनका कहना था कि यात्रियों को विमानों में पहले भी शरीर से निकलने वाले कई तरह के तरल पदार्थ और गंदगी का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कुत्ते की इस घटना को लेकर जरूरत से ज्यादा नाराजगी नहीं दिखानी चाहिए।
यह भी पढ़ें-फ्लाइट में पति के बगल वाली सीट नहीं मिली तो लगातार 3 घंटे तक रोई पत्नी, Video की पूरी कहानी
फ्लाइट में एक महिला ने उनसे उनकी आइल सीट पास वाली सीट छोड़ने के लिए कहा। महिला चाहती थी कि वह अपनी सीट बदल लें, ताकि वह लंबी यात्रा के दौरान अपने पति के बगल में बैठ सके। हार्वे ने सीट बदलने से इनकार कर दिया। हार्वे ने वीडियो कैप्शन में बताया है कि सीट बदलने से इनकार करने के बाद महिला करीब तीन घंटे तक रोती रही। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
