भारतीय रेल को देश की लाइफ लाइन कहा गया है। हर दिन ट्रेन के करोड़ों लोगों उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा कि एक फर्स्ट एसी के डिब्बे में कूप को हनीमून सुइट जैसा सजाया गया है। इस वायरल वीडियो पर रेलवे ने जवाब दिया है।

वायरल वीडियो में दिख रहा कि फर्स्ट एसी के एक कूप को किसी होटल के कमरे (हनीमून सुइट) की तरह सजाया गया है। बर्थ में गुलाब की पखुड़ियों से दिल बनाया गया। उसमें फेयरी लाइट्स, मोमबत्तियां, ताजे फूल और आई लव यू का साइन इस भव्य सजावट दिख रही थी।

लोग कर रहे तरह-तरह के कमेंट्स

इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं जैसे क्या रेलवे नियमों के तहत ऐसे सजाना सही है? आगे एक अन्य यूजर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह शादी के लिए कोच बुक करने जैसा है, यानी पर्सनल ग्रुप बुकिंग। हालांकि, मुझे नहीं पता कि इसकी इजाजत है या नहीं। एक अन्य यूजर ने भी ऐसा कि सवाल किया कि क्या यह सार्वजनिक संपत्ति नहीं है? लोगों को इसे इस तरह सजाने और इस रस्म के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत किसने दी?

रेलवे ने दिया जवाब

वीडियो को लेकर जनसत्ता ने रेलवे के एक अधिकारी से सवाल किया कि क्या रेलवे के नियमों के तहत केबिन को इस तरह सजाना सही है या इस मामले में रेलवे की प्रतिक्रिया क्या है?

मुंबई तक यात्रा के लिए बुक हुए थे टिकट

इस पर रेलवे के एक सूत्र ने सवाल का जवाब दिया और बताया, “एक जोड़े ने जालना से मुंबई की यात्रा के लिए ट्रेन नंबर 11002 बल्हारशाह-मुंबई नंदीग्राम एक्सप्रेस में 6 जुलाई को फर्स्ट एसी के G कूप के बर्थ नंबर 19 और 20 को बुक किया था। इस जोड़े को छत्रपति संभाजीनगर से ट्रेन में सवार होना था।”

आगे कहा, “जोड़े ने कूप को सजाने के लिए जालना के ‘राहत डेकोरेटर’ को ऑनलाइन बुकिंग के जरिए खुद ही हायर किया था। इसके बाद डेकोरेटर का एक प्रतिनिधि जालना में फर्स्ट AC कोच में चढ़ा और कूप की सजावट की।”

टीटीई पर गिरी गाज

रेलवे सूत्र ने कहा, “कोच में डेकोरेटर (सजाने वाला) का प्रवेश बिना अनुमति के था और यह एक गंभीर चूक है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी पर तैनात नांदेड़ रेलवे के चीफ टिकट इंस्पेक्टर (टीटीई) गिरीश कुमार पर एक्शन लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।”

इसके अलावा, डेकोरेटर पर रेलवे एक्ट के मौजूदा प्रावधानों के तहत बिना इजाजत ट्रेन में घुसने, बिना टिकट यात्रा करने और अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने का मामला दर्ज किया गया है।

रेलवे ने इस घटना के कारणों का पता लगाने जिम्मेदारी तय करने और जरूरी आगे की कार्रवाई करने के लिए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Mumbai Rain: बारिश ने बिगाड़ी मुंबई की रफ्तार, ट्रैक पर जलभराव, रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, देखें लिस्ट

मुंबई में लगातार हो रही बारिश और जलभराव का असर एक बार फिर रेल सेवाओं पर पड़ा है। पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने ट्रैक पर पानी भरने और परिचालन संबंधी समस्याओं के कारण बुधवार (8 जुलाई 2026) को अपनी 9 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें