Dharmendra Pradhan Expose BJP Fact Check: सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा। यह वीडियो किसी न्यूज शो का हिस्सा जैसा लग रहा था, इसमें पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि इस्तीफ़ा देने के लिए कहे जाने के बाद धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी का पर्दाफाश करने की धमकी दे रहे हैं। हालांकि जांच में पता चला कि ये वीडियो डीपफेक है और पूर्व शिक्षा मंत्री ने बीजेपी को किसी तरह की कोई धमकी नहीं दी है।

क्या वायरल हो रहा है?

इंस्टाग्राम यूजर @sunil_saxena_yadav ने इस वायरल वीडियो को अपने प्रोफाइल पर शेयर किया है। दूसरे यूजर्स भी इसी दावे के साथ वीडियो शेयर कर रहे हैं। हमने वीडियो से मिले की-फ्रेम्स पर रिवर्स इमेज सर्च करके जांच शुरू की। हमने की-फ्रेम्स को क्रॉप किया और फिर रिवर्स इमेज सर्च किया। इससे हमें 9 दिन से ज्यादा पहले NDTV के यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गई एक न्यूज रिपोर्ट मिली। वायरल वीडियो में दिख रहा एंकर और ओरिजिनल वीडियो का एंकर एक ही शख्स हैं।

अंतिम संस्कार का वीडियो भेज देना… पिता की “अंत्येष्टि” में शामिल नहीं हुईं 3 बेटियां, भेजे 5100 रुपये; मिलने के लिए तरसते रहे बुजुर्ग

इसके बाद हमने धर्मेंद्र प्रधान के की-फ्रेम पर रिवर्स इमेज सर्च किया। इससे हमें पूर्व शिक्षा मंत्री की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो मिला, जिसे 2 महीने पहले ANI ने पोस्ट किया था। ये वीडियो NEET पेपर लीक मामले और दोबारा परीक्षा को लेकर ली गई डिटेल प्रेस कॉन्फ्रेंस का था। पूरे वीडियो में धर्मेंद्र प्रधान ने कहीं भी बीजेपी का पर्दाफाश करने या पार्टी को धमकी देने वाली कोई बात नहीं कही है। इसके बाद हमने वीडियो की आवाज को InVid टूल के Hiya Audio Detector पर चेक किया। इस टूल में 90% वॉइस क्लोनिंग पाई गई। निष्कर्ष- पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बीजेपी को कोई धमकी नहीं दी है, वायरल हो रहा वीडियो डीपफेक है, इसलिए वायरल दावा गलत है।

वाह एक नंबर! ‘कोयल से तेरी बोली’ पर 5 लड़कियों ने बारिश में किया जबरदस्त डांस, Video देख लोगों ने की खूब तारीफ

यह भी पढ़ें- मरे हुए बच्चे को सीने से लगाए 6 दिन तक तैरती रही मां डॉल्फिन, झुंड ने नहीं छोड़ा साथ; वीडियो देख रो पड़े लोग

फ्रैगल अपने दो हफ्ते के मरे हुए बच्चे को 6 दिन तक हिंद महासागर में अपने साथ लेकर तैरती देखी गई। एक पल के लिए भी उसने अपने बच्चे को छोड़ा नहीं। इसके पहले भी डॉल्फिन फ्रैगल के साथ बहुत बुरा हो चुका है वह इस दर्द को पहले भी महसूस कर चुकी है, वह इसी तकलीफ से पहले भी टूट चुकी है। रिसर्चर्स के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं है फ्रैगल इससे पहले भी अपने 4 बच्चे खो चुकी है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…