Delivery Boy Viral Video: सोशल मीडिया पर इनदिनों वायरल हो रहे एक वीडियो ने यूजर्स को भड़का दिया है। वीडियो ने इस बात पर बहस छेड़ दी है कि आखिर हम किस तरह के समाज में रह रहे हैं और कैसे इंसान बनते जा रहे हैं। वीडियो एक डिलीवरी ब्वॉय का है, जो पीठ पर भारी पार्सल लादकर सोसाइटी की सीढ़ियों पर चढ़ता दिख रहा है।
वीडियो जिसे एक्स पर @NewsAlgebraIND ने शेयर किया है में दिखाया गया है कि एक डिलीवरी ब्वॉय पीठ पर बड़ा और भारी पार्सल लिए सीढ़ियों पर चढ़ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कथित तौर पर उसे लिफ्ट की सुविधा उठाने से मना कर दिया गया था। ऐसे में वो सामान को उसके गणतव्य तक पहुंचाने के लिए सीढ़ियों चल पड़ा।
वीडियो के एक हिस्से में उसे पार्सल की भार की वजह से अपना बैलेंस खोते हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि, वो उसे सुरक्षित उसके मालिक तक पहुंचा देता है। पार्सल को पीठ पर लादकर लाते देख मालिक को भी ‘आराम से, सावधानी से’ कहते हुए सुना जा सकता है। इस वीडियो ने यूजर्स को भड़का दिया है।
यहां देखें वायरल वीडियो –
एक्स पर पोस्ट किया गया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स ने साफ तौर पर नाराज होते हुए प्रतिक्रिया दी है। वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “यह गुलामी का आधुनिक रूप है जिसे सभी डिलीवरी सर्विस सपोर्ट करती हैं। डिलीवरी सर्विस को साफ तौर पर बताना चाहिए कि अगर लिफ्ट काम नहीं कर रही है, तो डिलीवरी एजेंट सामान को सिक्योरिटी गार्ड के पास गेट पर छोड़ देगा। उसके बाद यह घर के मालिक की ज़िम्मेदारी होगी।”
दूसरी टिप्पणी में लिखा था, “सोसाइटी के बहुत से लोग अंदर से बहुत गंदे होते हैं, कर्ज़ में डूबे होते हैं फिर भी उन्हें लगता है कि सब कुछ उन्हीं का है।” तीसरे यूजर ने कहा, “जानवरों का शोषण करने वाला इंसान पैसे होने पर गरीब इंसान को भी जानवर की तरह ही शोषित करता है।”
वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “हैरानी की बात है कि इन लिफ्ट में पालतू जानवरों के आने-जाने पर कोई रोक नहीं है। किसी को लिफ्ट की लोड कैपेसिटी पढ़नी चाहिए, न कि यह देखना चाहिए कि कौन ऊपर जा रहा है और कौन नीचे आ रहा है। ऊंची इमारतों में, निवासियों को होने वाली परेशानी और देरी से बचने के लिए सपोर्ट स्टाफ और सामान के लिए एक अलग लिफ्ट तय की जानी चाहिए। लेकिन अगर आपके पास अलग लिफ्ट नहीं है, तो भगवान के लिए इंसानों को इसका इस्तेमाल करने दें।”
